सामग्री: व्हाइट ऊन-100 ग्राम, मल्टीकलर ऊन 300 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई
विधि: 130 डालकर 1&1 का 3” बॉर्डर बुनें। 6” तक व्हाइट रंग से सीधा और बीच में जाली वाला डिज़ाइन बुनें और साथ ही दोनों तरफ से हर 8 वीं सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 6” तक बुनें। फिर मल्टीकलर यार्न से पट्टी वाला डिज़ाइन बुनें। 1” सीधा बुननें के बाद हर 8 वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 8” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 5” बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3” करें। 20-20 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन जाली वाला डिज़ाइन ना बुनें।
बाजू: 48 फंदे डालकर 1 1 का 2” बॉर्डर बुनें। बीच में जाली वाला डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7” तक व्हाइट रंग से बुनें। 8” तक मल्टीकलर यार्न से बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला: गले के फंदे उठाकर 1 1 का 1” बॉर्डर बुनें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
हाफ शॉर्ट कार्डिगन

सामग्री: सभी ऊन वर्धमान की- फिरोजी 4 गोले 25 ग्राम वाले, 11 और 10 नं. की सलाइयां।
विधि: अगला हिस्सा: 11 नं. की सलाई पर 60 फन्दे फिरोजी रंग से डालकर 2 इंच सटोकिंग स्टिच में बुनें। 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ायें। जाली का नमूना बनाएं। 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की वी शेप के लिए एक फन्दा पिन में उतारें। फिर एक-एक फन्दा घटाएं।
पिछला हिस्सा: अगले के समान ही बनेगा।
मेकअप: दोनों हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले और कन्धे के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सुई की सहायता से बन्द कर दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
स्टाइलिश टॉप

सामग्री: सभी ऊन वर्धमान की- सफेद ऊन 150 ग्राम, हरी ऊन 50 ग्राम, रंग-बिरंगे मोती, 9 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
विधि: पीछे का भाग : सफेद ऊन से 60 चे. बनाकर पूरी बुनाई ट्रे. में करें। शुरू की 6 पत्तियां दोनों किनारों पर 1-1 ट्रे. बढ़ाते हुए बुनें। बगल तक लंबाई करके दोनों ओर 6-6 ट्रे. छोडक़र शेष ट्रे. पर बुनें। बायीं ओर शुरू की 10 पत्तियों में 2-2 ट्रे. कम करें। अंतिम 10 पंक्तियों में उसी ओर 3-3 ट्रे. कम करें।
सामने का भाग: पीछे के भाग के समान बुनना शुरू करें। यथा स्थान हरी ऊन से मोटिफ बनाएं। बगल के ऊपर विपरीत दिशा में छांट दें। आगे-पीछे के भागों की सिलाई करके आगे पीछे के भागों को सी लें। गले व मुड्ढों में ड.क्रो. की 3-3 पंक्तियां बुनें। सामने के भाग पर रंग-बिरंगे मोती लगाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
डस्ट कलर कार्डिगन

सामग्री: सभी ऊन वर्धमान की- डस्ट कलर की ऊन 50 ग्राम 8 गोले 12 और 10 नं. की सलाइयां।
विधि :अगला दांया हिस्सा: 12 नं. की सलाई पर 66 फंदे डालकर 1 इंच बुनें। 8 फंदे 12 नं. की सलाई पर रखते हुए बाकी फंदे 10 नं. की सलाई पर लें और जाली का नमूना डालें। 4 इंच के बाद नमूना बनाएं और 18 इंच तक जालीदार नमूना बुनें। 4-3-2-1 के क्रम में कंधा घटाएं। गले की शेप के लिए हर सलाई में एक-एक फंदा घटाएं।
अगला बांया हिस्सा: दांए के समान ही बनेगा। पट्टी की दिशा बदल जाएगी।
पिछला हिस्सा: 120 फंदों से शुरू करें। नमूना अगले के समान ही बनेगा। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।
स्लीव्ज़: 12 नं. की सलाई पर 50 फंदे 1 इंच रिब बुनें। 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फंदे बढाते हर 6 सलाई पर एक-एक फंदा बढ़ाते हुए 10 इंच बुनें। नमूना अगले हिस्से के समान बनाएं।
मेकअप: सभी हिस्सों को एक ही सलाई पर लें। नमूने को बुनते हुए कन्धे पर दो-दो फंदे घटाते चलें। गले की पट्टी को पीछे ले जाकर जोड़ दें। लीजिए डस्ट कलर का कार्डिगन तैयार है।
ये भी पढ़ें-
नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन
कपड़ों को धोने के बाद ट्राई करें…
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।