ऐश्वर्या राय
 
प्रियंका मेट गाला 2018 में कैथोलिक गाउन पहनकर पहुंचीं थी। जहां एक ओर हर एक्ट्रेसेस को गाउन, कोट पेंट और पारंपरिक पोशाक में स्पॉट किया जा रहा है। वहीं प्रियंका के ट्रेंच कोट पहनकर आने से हर कोई हैरान है। फैशन गुरूओं की माने तो केवल प्रियंका ही हैं जिन्होंने अपने लुक के साथ यह शानदार एक्सपेरीमेंट करने की हिम्मत दिखाई है।
 
डिजाइनिंग से पहले की गई रिसर्च
 
मेट गाला में प्रियंका ने गाउन के साथ कैथोलिक लुक कैरी किया था। इस साल मेट गाला का थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination था। प्रियंका ने इस थीम को फॉलो करने के लिए अमेरिकन डिजाइनर Ralph Lauren को चुना।
 
उन्होंनेे प्रियंका से मेट गाला के पहले काफी दिनों तक चर्चा की थी। कॉस्टयूम डिजाइन करने से पहले प्रियंका ने भी कैथोलिक फैशन के बारे में काफी रिसर्च करी। उन्होंने पुरानी किताबों और फोटोज के जरिए यह समझने की कोशिश की कि आखिर पुरातन काल में कैथोलिक महिलाएं किस तरह के कपडे पहनती थीं और उन्हें कैसे कैरी किया जा सकता है?
 
इसके बाद प्रियंका के लिए बरगंडी कलर के वेलवेट गाउन को डिजाइन किया गया। गाउन का रंग भी चटख रखा गया है क्योंकि रिसर्च में सामने आया कि कैथोलिक महिलाएं शुभ अवसर पर डार्क रंग पहनना पसंद करती थी। उनकी यह ड्रेस काफी कुछ Jesus से प्रेरित है। ड्रेस में काफी हिस्सों में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।
 
इसलिए खास है यह ड्रेस
 
प्रियंका की ड्रेस में जो हुड लगाया गया है वह अपने आप में यूनीक है। ऐसा डिजाइन पहले कहीं भी नही देखा गया है। इस हुड को बनाने के लिए चेन और क्रास का यूज किया गया है। हुड के किनारों पर दिखने वाली जालियों को Swarovski crystals और गोल्ड के मोतियों से बनाया गया है। वेलवेट गाउन में इंब्रायडरी करने के लिए मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि पूरे गाउन पर हाथ से इंब्रायडरी की गई है।
 
ऐश्वर्या राय
यह ड्रेस इसलिए भी खास है क्यों​कि इसे बनाने के लिए डिजाइनर ने 250 घंटों का समय लिया। यह समय डिजाइन तैयार होने के बाद लगा। जबकि ड्रेस डिजाइनिंग की पूरी प्रक्रिया में दो महीने से ज्यादा का वक्त लगा है।
 
लाइट मेकअप और ज्वैलरी
 
प्रियंका ने ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और लाइट वेट ज्वैलरी कैरी की। उन्होंने हाथ में केवल कुछ रिंग्स पहने थे। ये रिंग्स मीना की कारीगरी से तैयार किए गए और इन पर वही डिजाइन नजर आ रहे है जो कैथोलिक चर्च की खिडकियों के कांचों पर दिखते हैं।
 
ऐश्वर्या राय
प्रियंका ने हेयर स्टाइल के रूप में जूड़ा बनाया हुआ था और डार्क मेहरून कलर की लिपस्टिक लगाकर अपने लुक कोे पूरा किया। उनका यूनीक स्टाइल इन दिनों दुनिया भर के फैशन डिजाइनर्स को इंस्पायर्ड कर रहा है।