
शाॅर्ट टाॅप के साथ आप स्कर्ट स्टाइल फ्लेयर्ड प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। यह प्लाजो पहनने के बाद स्कर्ट जैसा लुक देता है। समर सीजन में रेड और व्हाइट का काॅम्बिनेशन काफी अच्छा भी लगता है। इसके छोटे-छोटे बूटे वाला प्रिंट यंग लुक देता है। इसे शार्ट टाॅप के अलावा कॉटन या चंदेरी सिल्क फैब्रिक पर डिज़ाइन किए प्लेन कुर्ते के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें पड़ी कलियां पहनने के बाद फिटेड लगती हैं और कमर को पतली दिखाने में मदद् करती हैं।
यहां से खरीदें- Myantra, Rs- 2299/-

यह ट्रेंडी आॅफ व्हाइट काॅटन प्लाजो विद चिकन वर्क पैंट भी आप अपने वाॅर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह समर्स के हिसाब से डिजाइन किया गया यानी आॅफ व्हाइस बेस पर आॅफ व्हाइट चिकनकारी वर्क किया गया हैl यह किसी भी कलर या स्टाइल वाले टाॅप या कुर्ती के साथ पहना जा सकता है। यह सिंपल के साथ एलिगेंट लुक देता है। प्लाजों के बाॅटम में दिया गया जाल वर्क डिफरेंट लुक देता है। इसे आॅफिस वेयर और पार्टी वेयर दोनों तौर पर पहना जा सकता है।
अगर आपको बहुत ज्यादा घेर वाला प्लाजो नहीं पहनना है तो आप इस तरह का सेमी स्ट्रेट प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। इस बड़े-बड़े बूटे प्रिंट वाले प्लाजो को आप प्लेन शाॅर्ट कुर्ती या प्लेन लाॅन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। मरून बेस पर क्रीम का काॅम्बिनेशन एवरग्रीन हैl यह प्लाजो का स्टाइल वर्किंग वुमेन के लिए अच्छा आॅप्शन है।

पार्टी लुक में आप इस तरह के डिज़ाइन वाले प्लाजो भी पहन सकती हैं। यह पैंट स्टाइल प्लाजो है, इसलिए इसमें घेर भी बहुत ज्यादा नहीं है। यह पाॅलिस्टर फैब्रिक पर डिजाइन किया गया है। इस प्लाज़ो में लाइट ब्लू बेस पर डार्क ब्लू बूटी का प्रिंट डिजाइन किया गया है। यह पहनने में कफंर्टेबल होने के साथ-साथ देखने में भी स्मार्ट लुक देता है। इसे ब्लू, ब्लैक और बेज कलर की कुर्ती के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
कलमकारी वर्क भी आजकल फैशन में इन है। तो आप इस तरह का प्लेन बेस के साथ कलमकारी बाॅर्डर वाला प्लाजों भी अपने फैशन स्टेटमेंट में शामिल कर सकती हैं। यह पैनल्ड स्टाइल है और इसके बॉटम में घेर भी बहुत है। जो देखने में स्कर्ट का स्टाइल देता है। यह कॉटन फैब्रिक पर डिजाइन किया गया है, इसलिए यह पहनने तथा रख रखाव दोनों में आसान है। इसे भी प्रिटेंड लांग या शाॅर्ट कुर्ती के साथ कैरी किया जा सकता है।