हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर के दूसरे संस्करण में महिलाओं ने खूब मस्ती की। यहां सबसे खास बात थी कि ये सभी माएं यानि मॉम्स थीस जो घर की जिम्मेदारी के चलते  अक्सर खुद के  लिए समय नहीं निकल पाती हैंस जहां क्लब की महिलाओं ने ढेर सारी मौजमस्ती की और साथ ही कई एक्टिविटीज में भी हिस्सा लिया। इसी के साथ वॉशिंगटन एप्पल्स से बनी रेसिपीज भी सीखी।
 
 
स्वच्छ भारत की शपथ
कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर, सोसाइटी और शहर को साफ रखने में सदा अपना योगदान देंगी। इसी के साथ ही यह अच्छी आदत अपने बच्चों में भी डालेंगी। इसके अलावा ग्रीन सिटी के लिए पेड़-पौधे लगाने में भी अपना सहयोग देंगी। 

मम्पा पैरेंटिंग ग्रुप

गृहलक्ष्मी दोपहर का दूसरा संस्करण गुरुग्राम के एसल टाॅवर हाउस क्लब में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि यहां पर आई सभी महिलाएं माॅम्स थी और जितनी देर मॉम्स ने एन्जॉय किया उतनी देर उनके बच्चों को एंटरटेन किया और संभाला मम्पा पैरेंटिंग ग्रुप ने। उन्होंने के बच्चों की भी कई एक्टिविटीज और क्विज का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने कई इनाम भी जीते। इस बारे में मम्पा की फाउडंर एंड प्रेसिडेंट सुगंध सिन्हा का कहना है कि एक औरत मां बनने के बाद खुद के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाती है।  वो घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने में ही व्यस्त रह जाती है। तो उन महिलाओं की मौजमस्ती के लिए इस तरह के कार्यक्रम एक अच्छा प्लेटफाॅर्म हैं, इसीलिए आज मम्पा ने माॅम्स के फन को ध्यान में रखते हुए बच्चों के भी मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा है। बच्चों के लिए हमने कई एक्टिविटीज अलग से रखी हैं ताकि वे वहीं व्यस्त रहें और माॅम्स भी मौज मस्ती कर सकें। इसके अलावा मम्पा हमेशा पैरेंटस की मदद करने के लिए आगे रहता है। मम्पा एप्स खास पैरेंट के लिए हैं जो कि उन्हें अच्छी पैरेंटिंग के टिप्स देती हैैं।यहां महिलाओं में काफी उत्साह भी देखने को मिला। कई महिलाओं ने अपने अंदर छुपे टैलेंट को भी बाहर निकाला।  
महिलाओं की एक्टिविटीज

गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के फन के लिए कई तरह की एक्टिविटीज का  आयोजन किया गया। यहां महिलाओं के लिए फैशन शो, म्यूजिकल स्टैच्यू गेम, एक्सेसरीज मेकओेवर, डांस और कई तरह के क्विज भी हुए और महिलाओं ने इसमें जमकर हिस्सा लिया। इसके अलावा इंट्रोडक्शन और रैंडम कुकरी क्विज भी हुए। इसी तरह मॉनसून क्वीन फैशन शो में भी महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया। 

टाइटल्स
माॅनसून क्वीन का खिताब जीता मनीषा कौशिक ने और रनरअप रही मिसेज इरा गुप्ता।  
मिस अर्ली बर्ड का खिताब जीता मीनाक्षी सिक्का ने।
मिस चटर-पटर अमिता बंदानी ।
मिस चुप-चाप का टाइटल जीता रचना मदान ने। 
लकी डिप जीता मेघा मदान, स्वाति माथुर और पायल ने।
बम्पर प्राइज जीता मिसेज ऋचा शर्मा ने। 
 
लाइव कुकरी सेशन

 

महिलाओं के लिए वॉशिंगटन एप्पल द्वारा आयोजित कुकरी सेशन का भी आयोजन किया गया। यहां पर कुकरी एक्सपर्ट इला गुप्ता ने लोगों को फ्रूटी रस मलाई बनाना सिखाया जिसे महिलाओं ने खूब पसंद किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ही उन्हें कुकरी एक्सपर्ट द्वारा कई किचन टिप्स भी दिए गए।