गृहलक्ष्मी गुडविल एम्बेसडर ऐसी महिलाओं को बनाया जाता है जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और साथ ही समाज के लिए भी योगदान दिया है। इस बार के गुडविल एम्बेसडर्स में कला क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध राजनेता नवीन जिंदल की पत्नी और नृत्यांगना शालू जिंदल, शिक्षा क्षेत्र के लिए ललिता निझावन, विकलांगता क्षेत्र में पैरालंपिक खिलाड़ी सुवर्णा राज, खेल के क्षेत्र में टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की डेंटिस्ट डॉ. अंकिता चंद्रा, साहित्य और मीडिया के क्षेत्र में नंदन की रिटायर्ड संपादक क्षमा शर्मा, कुकरी के क्षेत्र में जानीमानी शेफ नीता मेहता, फैशन क्षेत्र में प्रसिद्ध डिजायनर प्रीति घई, व्यवसायी श्रेणी में बजरिया की संस्थापक ममता गुप्ता और कानून श्रेणी में प्रसिद्ध एडवोकेट प्रतिभा के सिंह शामिल हैं।
गृहलक्ष्मी गुडविल एम्बेसडर सम्मानित
