ऊनी केप

ब्लू ग्रे कैप 

सामग्री :- ब्लू व ग्रे ऊन क्रमश: 25 व 50 ग्राम, 9 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां।

विधि :- 80 फं. पर 4 सलाईयों से नीचे बताए अनुसार बुनाई डालते हुए बुनें- सलाई 1 :- (ब्लू) पूरी सलाई सी. बुनें। सलाई 2, 3 :- (ग्रे) 3 फं. सी., 1 फं. उतारें, इसी क्रम में बुनें। सलाई 4 :- (ब्लू) 3 ग्रे फं. उतारें व ब्लू फं. सी. बुनें। सलाई 5, 6 :- सलाई 2, 3 के समान। सलाई 1 से 6 तक बुनाई का एक ब्लॉक पूरा होगा। अगली 6 सलाईयों में बुनाई को काटते हुए बुनें, जिससे 2 ब्लॉक्स के बीच में ब्लॉक आए। बुनाई डालते हुए 20 सेमी. बुनें। आगे की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। 3 सेमी. बुनकर अगली प्रत्येक सलाई में बराबर दूरी पर 8-8 फं. घटाएं। अंतिम 8 फं. के बीच में से ऊन निकालकर कस कर बांध दें। शुरू में बुने 5 सेमी. भाग को फोल्ड कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्लेटी डायमंड डिजाइनर कैप

ऊनी केप
5 कैप्स फॉर गर्ल्स 6

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- स्लेटी ऊन 75 ग्राम, 8 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां।

विधि :- 96 फं. पर ड.रि. में 12 सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई नीचे बताए अनुसार करें । सलाई 1 :- प्रत्येक फं. के पीछे की ओर सलाई डालकर सी. बुनें। सलाई 2 :- सभी फं. उ.। बुनाई पर लोंग एंड शोर्ट स्टि. द्वारा कढ़ाई करके डायमंड्स बनाएं। बॉर्डर से ऊपर 12 सेमी. हो जाने पर आगे की बुनाई सिं.रि. में करें। सिं.रि. में 2 सेमी. बुनकर अगली प्रत्येक दूसरी सलाई में बराबर दूरी पर 8-8 फं. घटाएं। अंतिम 8 फं. के बीच में से ऊन निकालकर कस कर बांध दें। शुरू के ड.रि. के 6 सेमी. बॉर्डर को ऊपर की ओर फोल्ड कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्मार्टी हैट

ऊनी केप
5 कैप्स फॉर गर्ल्स 7

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- फालसी ऊन 75 ग्राम, 10 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां, पोलिफिल थोड़ी सी।

विधि :- 140 फं. पर सिं.रि. में (प्रत्येक सलाई में 1-1 फं. दायीं ओर खिसकाते हुए बुनें। 5 सेमी. लंबाई हो जाने पर आगे का 5 सेमी. बायीं ओर 1-1 फं. खिसकाते हुए बुनें। अगली 4-4 सलाईयों में फं. क्रमश: दायीं ओर व बायीं ओर खिसकायें। कुल लंबाई 20 सेमी. हो जाने पर सि.रि. में बुनें। 5 सेमी. बुनकर अगली प्रत्येक दूसरी सलाई में बराबर दूरी पर 10-10 फं. घटाएं। शेष बचे 10 फं. के बीच में से ऊन निकाल कर कस कर बांध दें। नीचे के 5 सेमी. भाग को पोलीफिल भरते हुए ऊपर की ओर फोल्ड करके सी दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

नैट डिजाइन कैप

ऊनी केप
5 कैप्स फॉर गर्ल्स 8

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- क्रीम ऊन 50 ग्राम, नारंगी ऊन 20 ग्राम, 8 नं. का क्रोशिया।

विधि :- नारंगी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। घेरा 2 :- प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ट्रे. का घेरा बनाएं। घेरा 3 व 4 :- नारंगी ऊन से प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 6 ट्रे. बढ़ाते हुए प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे.। घेरा 5 से 11 :- क्रीम ऊन से घेरे 3 के समान। घेरा 12 से 17 :- प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे.। घेरा 18 :- (नारंगी) प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे.। घेरा 19 :- *1 ट्रे. पर 1 ड.क्रो., 3 चे., 1 ड.क्रो., 2 चे., 2 ट्रे. छोडक़र *चिह्न से चिह्न तक दोहराते हुए घेरा पूरा करें। दोरंगी नेट घेरा 1 :- 30 चे. पर 7-7 चे. के 10 लूप बनाएं। घेरा 2 से 13 आवश्यकतानुसार चे. की संख्या बढ़ाते हुए 10-10 लूप्स बनाएं। अंतिम घेरे को कैप की नारंगी लेस पर सी दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ब्लैक कैप 

ऊनी केप
5 कैप्स फॉर गर्ल्स 9

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- 100 ग्राम काले रंग की ऊन, थोड़ी-थोड़ी रंग-बिरंगी ऊन, कुछ रंग-बिरंगे कढ़ाई वाले सितारे।

विधि :- काले रंग की ऊन से 4 चेन बुनें, फिर स्लिप स्टिच द्वारा रिंग बना लें, अब इस रिंग में ड. क्रोशिये द्वारा 12 ड.ट्रे. बुनें। अब हर ड.टे में दो-दो ड.टे. बुनते हुए 7 पंक्ति बुनें, फिर अगली पंक्ति में हर ट्रे. में 3-3 ड.ट्रे. बुनें, फिर 3 ट्रे. एक साथ बुन लें। अब हर ट्रे. में दो-दो ड.ट्रे. बुनें, इसी प्रकार बुनते हुए 10 पंक्ति बुन लें। नीचे की 4 सलाई रंग-बिरंगी ऊन से बुन लें, नीचे कंगूरे बना दें। फिर कढ़ाई वाले सितारे लगाएं। 3 छोटे-छोटे फूल बना कर लगा दें। सी ग्रीन ऊन से चेन स्टि. द्वारा पत्तियां बना दें। लीजिए प्यारी सी कैप तैयार है।

ये भी पढ़ें-

इन 4 कलरफुल श्रग से दें बेबी को कूल लुक

बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर 

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।