काली वेलवेट ऊन

स्नोमैन पुलोवर

सामग्री :- मैरून ऊन 100 ग्राम, खिलते हुए विभिन्न रंगों की ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. व 9 नं. की सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व 4 बटन।

निर्देश :- सभी बॉर्डर्स मरून ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाइयों से करें। आगे-पीछे के भाग मरून ऊन से स्टा.स्टि. में बुनें। बाजुओं में रंग-बिरंगी बुनाई डालें व सामने के भाग पर क्रोशिये से बुना स्नोमैन टांके।

रंग-बिरंगी बुनाई :- प्रत्येक 4 सलाईयों के बाद नया रंग लगाएं। सलाई 1, 2 (मरून) स्टा.स्टि. में। सलाई 3 (सी.) 1 फं. मैरून व 1 आसमानी के क्रम में बुनें। अंत में 1 फं. मैरून। सलाई 4 (उ.) मैरून फं. पर मरून व आसमानी पर आसमानी बुनें। सलाई 5 से 8 (आसमानी) स्टा.स्टि. में। सलाई 9, 10 आसमानी के स्थान पर आसमानी व मरून के स्थान पर हरी ऊन लगाते हुए सलाई 3, 4 के समान। इसी प्रकार रंग बदलते हुए आगे की बुनाई करें।

स्नोमैन
चेहरा:- सफेद ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले 5 घेरे बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. की बुनाई में बुनें। 

धड़:- चेहरे से समान 8 घेरों में बुनें।

हैट:- लाल ऊन से 17 चे. बनाएं। पंक्ति1 5 ट्रे., 5 हा.ट्रे. व 7 ड.क्रो. बनाएं।पंक्ति2 से 4 प्रत्येक पंक्ति के अंत में 2-2 स्टि. छोड़ते हुए हा.ट्रे. की बुनाई में। पंक्ति 5 पंक्ति के अंत में 2 स्टि. छोड़ते हुए ड.क्रो. की बुनाई करें। हैट की किनारी हरी ऊन से 3 चे. 1 ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। 

मफलर :- लाल ऊन से 40 चे. पर ट्रे. की पंक्ति बुनें। 

नाक:- पीली ऊन से 9 चे. बनाकर हुक से चौथी चे. में 1 ट्रे., अगली 2 चे. में 1-1 ट्रे., अगली 3 चे. में क्रमश: 1-1 हा.ट्रे., ड.क्रो. व स्लि.स्टि. बनाएं। स्नोमैन के सभी भागों को आपस में जोड़ लें। आंखें काली ऊन से डबल नॉट स्टि. में बनाएं व मुंह लाल ऊन से स्टेम स्टि. द्वारा बनाएं।

आगे-पीछे के भाग:- 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। बगल तक लंबाई करके किनारों के 8-8 फं. मुड्ढों के लिए बंद कर दें। शेष फं. पर बुनते हुए गले तक लंबाई करें। गला छांटने के लिए मध्य के 20 फं. बंद कर दें। अगली 6 सलाईयों में घटाए हुए फं. के दोनों ओर गले की तरफ 1-1 फं. घटाती जाएं। शेष फं. बंद कर दें।

बाजुएं:- दोनों एक समान बुनें। 40 फं. पर बॉर्डर बुनें। अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए रंग-बिरंगी बुनाई डालें। लंबाई पूरी करके फं. बंद कर दें।

गले की पट्टियां:-आगे-पीछे के भागों पर अलग-अलग बुनें। 80 फं. उठाकर सि.रि. में विभिन्न रंग लगाते हुए 3 सेमी. चौड़ी पट्टियां बुनें। सामने के भाग की पट्टी में 2-2 काज भी बनाएं। पुलोवर की सिलाई करके गले की पट्टी पर बटन लगा लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ब्लू रेड कॉलर वाला पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 11

सामग्री:- 160 ग्राम रेड कलर, 120 ग्राम ब्लू कलर की ऊन, दो फैन्सी बटन, 9 नं. की सलाईयां, मोटी सुई।

विधि:- आगे के भाग की:- 9 नं की सलाईयों पर 80 फं. डालकर 2 फं. उ. 2 फं. सी. की 2 सलाईयां बुनें। अगली बार इसी क्रम को उ. सलाई पर सी. और सी. पर उ. फं. 2 सलाईयां बुनें। इस तरह 6 सलाईयों का बार्डर बुनें। ब्लू ऊन लगाकर 1 सलाई सी. बुनें, अगली सलाई में 2 सी. 2 उ. फं का क्रम (बॉर्डर वाला) दोहराएं। 8 सलाईयों के बाद 1 सलाई सी. फं. की ब्लू ऊन से डालें। रेड ऊन लगा कर 2 उ. 2 सी. के क्रम में (बॉर्डर वाला) बुनें। 16 सलाईयां रेड और 8 सलाईयां ब्लू इसी क्रम में बगलों की लम्बाई 9 इंच तक बुने। 3-2-1 के क्रम में बगलों का छांट करें। दूसरी बगल भी इसी क्रम में घटायें। 6 सलाईयों के बाद आगे से दो भागों में करके बुनें। गाटर स्टिच से आगे का बॉर्डर साथ में बुनते जाएं। बगलों की लम्बाई 5 इंच तक बुनकर कालर के लिये 2-1-1 के क्रम में हल्का गहरा गला घटा लें। 20-20 फं. कन्धो पर रखकर फं. बन्द कर दें।

पीछे का भाग:- आगे के भाग की तरह ही बुना जाएगा। सामने से खोलें नहीं और गला भी नहीं घटेगा। कन्धों के लिये 20-20 फं. दोनों तरफ रख कर बीच के बाकी फं. बन्द कर दें।

बाहें:- आगे के भाग की तरह 9 नं. की सलाईयों पर 30 फं. डाल कर 10 सलाईयों का बॉर्डर बुनें। आगे के भाग की तरह ब्लू और रेड ऊन से धारियां डालते हुए हर 4 सलाई के बाद दोनों छोर पर 1-1 फं. बढ़ा लें। बांह की लम्बाई 11 इंच रखें। दूसरी बांह भी इसी तरह बुनें।

कॉलर के लिये:- गले में रेड ऊन से कुल 80 फं. उठायें, 2 फं. उ., 2 फं.सी. की (सामने के भागों की तरह) 16 सलाईयां बुनें। हर तीसरी सलाई में कालर के दोनो तरफ 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। ब्लू ऊन लगा कर 4 सलाईयां 2 उ. 2 सी. की बुनें। फं. बन्द कर दें। ब्लू बटन लगा कर स्वेटर की सिलाई कर लें आपके लाडले का सुन्दर शर्ट-नुमा स्वेटर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

शीप पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 12

 

सामग्री:- काली ऊन 100 ग्राम, क्रीम व गाजरी ऊन 50-50 ग्राम, पीले, गुलाबी, फिरोजी, लाल, ब्राउन व हरे रंग में थोड़ी-थोड़ी ऊन, 11 नं. व 9 नं. की सलाईयां, 11 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।

निर्देश:- सभी बॉर्डर्स व पट्टियां 11 नं. की सलाईयों द्वारा काली ऊन से सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई क्रमश: गाजरी, क्रीम व काले रंग में 4-4 सलाईयों की पट्टियां डालते हुए करें।

विधि:- आगे-पीछे के भाग:- 4 सेमी. बॉर्डर बुनकर बगल तक लंबाई करें। रेगलेन शेप देते हुए गले तक लंबाई करें।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। 38 फं. पर 4 सेमी. बॉर्डर बुनें। हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बगल तक लंबाई करें। रेगलेन शेप देते हुए लंबाई पूरी करें।

गले की पट्टी:- पुलोवर की सिलाई करके 4 डबल प्वायंटेड सलाईयों द्वारा 104 फं. पर 2½ सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बनाएं।

शीप:- पीली ऊन से 4 चे. बनाएं। 1 चे. बनाकर 2 चे. में 1-1 ड.क्रो. व 1 चे. में 2 हा.ट्रे., अगली चे. में 1 ड.क्रो. बनाएं। शुरू में बनाई 4 चे. के दूसरी ओर क्रमश: 1 चे. में 2 हा.ट्रे., 2 चे. में 1-1 ड.क्रो. व अंतिम चे. में 2 ड.क्रो. बनाएं। अंतिम घेरा ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। यथास्थान 4-4 चे. पर 4-4 हा.ट्रे. बनाएं। काले धागे से आंखें, नाक व मुंह बनाएं, चेहरा तैयार है। घेरा बनाने के लिए गुलाबी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले प्रत्येक घेरे में 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. की बुनाई में 3 घेरे गुलाबी, 1 फिरोज़ी, 2 गुलाबी व 1 फिरोज़ी बुनें। तैयार घेरे पर लाल ऊन से चे.स्टि. द्वारा पूंछ बनाएं। गुलाबी ऊन से 4 टांगें बनाएं। एक टांग के लिए 10 चे. बनाकर प्रत्येक चे. में दोनों ओर 1-1 ड.क्रो. व किनारों पर 2-2 ड.क्रो. बनाएं। पैर ब्राउन बनाएं, इसके लिए 3 चे. का वृत्त बनाएं। वृत्त में 5-5 चे. की 5 लूप्स बनाएं। ऊन तोड़ दें। फोल्ड करके टांग के नीचे सी दें। शीप के सभी भागों को सी लें। तैयार शीप यथास्थान टांक दें। बॉर्डर के ऊपर नीचे के भाग पर हरी ऊन से स्टेम स्टिच द्वारा टहनियां बनाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

रंग-बिरंगा पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 13

 

सामग्री:- ग्रे-ऊन 250 ग्राम, लाल मैरून व हरी ऊन 50-50 ग्राम, ब्राउन ऊन 25 ग्राम, 9 व 8 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।

निर्देश:- पट्टी व बॉर्डर ग्रे ऊन से 9 नं. की सलाईयों द्वारा ड.रि. में बुनें। शेष बुनाई 8 नं. की सलाइयों से स्टा.स्टि. में करें।

विधि:- सामने का भाग:- 86 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब क्रमश: 4 सलाइयां ग्रे, 10 लाल, 4 ग्रे, 10 मरून, 4 ग्रे, 10 हरी, 4 ग्रे, 10 ब्राउन, 16 ग्रे, 8 लाल बुनकर मुड्ढों का छांट देने के लिए दोनों ओर 3-3 सलाईयों में क्रमश: 4, 2, 1 (कुल 7-7) फं. घटाएं। धारियां 4 सलाईयां ग्रे, 8 मरून, 4 ग्रे, 8 हरी के क्रम में बुनते हुए डालें। 6 सलाईयां ग्रे बुनकर गला छांटने के लिए मध्य के 20 फं. बंद कर दें। अब दोनों ओर हर सलाई में गले की तरफ 1-1 फं. घटाती जाएं। 12 फं. रह जाने पर बिना फं. घटाए लंबाई पूरी करें।

पीछे का भाग:- ग्रे ऊन से आगे के भाग के समान बुनें।

बाजू:- (दोनों बाजुएं एक समान बुनें) 42 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। अगली सलाई में बराबर दूरी पर 20 फं. बढ़ाएं। धारियों का क्रम आगे के भाग के समान रखते हुए हर छठी सलाई में दोनों ओर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। बाजू का छांट मुड्ढों के छांट के समान दें। इसके बाद हर सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं, जब तक बाजू का छांट मुड्ढों के छांट के बराबर न हो जाए।

गले की पट्टी:- 132 फं. पर ड.रि. में 2 सेमी. चौड़ी पट्टी बुनें।

मेकअप:- सामने के भाग में बराबर दूरी पर विभिन्न रंगों से कढ़ाई करके लंबी धारियां बनाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ग्रे पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 14

सामग्री:- लाइट ग्रे ऊन 200 ग्राम, डार्क ग्रे ऊन 50 ग्राम, ऑफ व्हाइट  ऊन 15 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।

विधि:-अगला भाग:- 80 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा 10.5” होने पर दिए हुए ग्राफ नं. 1 की तरह डिज़ाइन शुरू करें। 2” बुननें पर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5” बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3.5” तक करें। तीरे के लिए 20-20 फंदे रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 2” ऊपर करें।

बाजू:- 40 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा बुनते हुए हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाएं। 12.5” बुनने पर डिज़ाइन डालें। 2” के बाद बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे 3.5‘‘ में बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

एंग्री बर्ड पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 15

सामग्री:- मैरून ऊन 150 ग्राम, सफेद ऊन 100 ग्राम, गहरी हरी ऊन 50 ग्राम, आसमानी व नारंगी ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 व 9 नं. की सलाईयां 11 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां व 11 नं. का क्रोशिया।

विधि:- सभी बॉडर्स व पट्टियां गहरी हरी ऊन से 11 नं. की सलाईयों से सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें।

पीछे का भाग:- 81 फं. पर 5 सेमी. बार्डर बुनें। अब 2 सलाईयां गहरी हरी बुनकर 27 सेमी.मैरून  बुनें। 2 सलाईयां गहरी हरी बुनकर शेष बुनाई सफेद ऊन से करते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग:- रंगों का क्रम पीछे के भाग के समान रखें। मरून भाग में एंग्री बर्ड बनाएं। आंखों के स्थान पर क्रोशिये द्वारा काले गोले बुनकर लगाएं। यथास्थान गला छांटे। गले के लिए मध्य का 1 फं. पिन पर उतारें। दोनों ओर के 40-40 फं. पर गले की ओर 4 सलाईयों के आरंभ में 1-1 फं. घटाएं। उसके बाद प्रत्येक दूसरी सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटाते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 46 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब मैरून ऊन से प्रत्येक छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए मरून ऊन से 21 सेमी. बुनें। अब 2 सलाईयां गहरी हरी, 4 मरून (1 सफेद, 1 नारंगी, 1 आसमानी, 1 नारंगी) 2 बार व 1 सफेद बुनें। 4 सलाईयां मरून व 3 गहरी हरी बुनकर फं. बंद कर दें।

गले की पट्टी:- आगे-पीछे के भागों को कंधों से जोडक़र गले की पट्टी के लिए पीछे के गले से 30 फं. व दोनों साइड्स से 50-50 फं. उठाएं। पट्टी का सामने का नुकीला भाग बनाने के लिए प्रत्येक सलाई में मध्य के 2 फं. का 1 फं. बनाकर पिन वाले फं. के बीच में से निकालती जाएं। 9 सलाईयां बुनकर सभी फं. बंद कर दें। पुलोवर की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

सफेद कोट व टोपी

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 16

सामग्री:- 4 गोले सफेद, थोड़ी-थोड़ी लाल, पीच व फिरोजी ऊन, 9 नं. की सलाई, सुई, क्रोशिया।

विधि:- जालीदार बुनाई- 7 फंदे की बुनाई करें, पहली-दूसरी दो फंदे सलाई सीधी-उल्टी, तीसरी सलाई सीधी, 2 फंदे सीधे, ऊन पीछे ही रखें। एक उल्टा फिर 3 फंदे एक साथ उल्टे फिर एक फं. उल्टा। ऊन आगे ही रखें, दो फं. सीधा फिर ऊन पीछे ही रखें, एक उल्टा फिर तीन उल्टे एक साथ, फिर एक उल्टा। इसी तरह सीधी सलाई पूरी करें। उल्टी सलाई पूरी उल्टी, चार सलाई की बुनाई करें। फिर दूसरा रंग लगाकर इसी तरह बुनें, डिजाइन अपने मन माफिक डाल सकती हैं। 60 फंदे डालकर डिजाइन डालते हुए दोनों पल्ले मुड्ढे तक तैयार कर लें। आस्तीन में 30 फंदे डालकर डिजाइन डालते हुए साइड से दोनों तरफ फंदे बढ़ा लें। जब 55-60 फंदे हो जाएं तो चारों पल्लों को मिलाकर बुनें। हर छठी सलाई में गा.स्टि. बुनते हुए हर चार फंदे के बाद एक फंदा घटाएं। 24 सलाई के बाद घटाना बंद कर देंगे, कुल 120 फंदे रह जाएंगे, फिर डोरी डालने के लिए जाली बनाएं। हर छठी सलाई के बाद गा.स्टि. में फंदे घटाएं। जाली बनाने के बाद सारे फंदे घटा दें, फिर लाल रंग की ऊन से क्रोशिये से कंगूरे बना दें। आस्तीन, घेर की सिलाई करें, क्रोशिये से चे.स्टि. की डोरी बनाकर गले की जाली में डाल दें।

टोपी:- 80 फंदे सफेद ऊन से डालें। गा.स्टि. में चार धारियां डालकर एक सीधी, एक उल्टी सलाई की 12 सलाई बुनें। फिर लाल ऊन से गा.स्टि. में ही बीच-बीच में 10 फंदे घटा दें। 70 फंदे को फिर 12 सलाई सफेद ऊन से बुनें, फिर फिरोजी ऊन से गा.स्टि. में 10 फंदे घटाएं। फिर 60 फंदे सफेद ऊन से 12 स. बुनकर पीच रंग से गा.स्टि. में 10 फंदे घटाएं। इस तरह धीरे-धीरे फंदे घटाते हुए 48 से 60 सलाई के बीच जो भी फंदे बचे, उन्हें सुई में लेकर खींच दें। फुंदना बनाकर टांक दें, सुंदर टोपी तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

रंगीला टैंक टॉप

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 17

सामग्री:- क्रीम, गाजरी, नीले, गहरे नीले, लाल व हरे रंग में थोड़ी-थोड़ी ऊन, 10 व 11 नं. की सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया।

विधि:- 11 नं. की सलाई में क्रीम ऊन से 45 फं. डालकर सिं.रि. में 9 सलाईयां बुनें। अगली सलाई में बराबर दूरी पर 15 फं. बढ़ाकर 60 कर लें। साथ ही दोनों किनारों पर हर छठी सलाई में 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। आगे की बुनाई 10 नं. की सलाईयों से धारियां डालते हुए करें। धारियों का क्रम 4 सलाईयां गाजरी, 2 नीली, 2 क्रीम, 2 गाजरी व 4 नीली रखें। 16 सलाईयां हो जाने पर अगली 2 सलाईयों के शुरू में 34-34 फं. नए डालें। अब सलाई में 132 फं. हो जाएंगे। इन पर 12 सलाईयां और बुनें।

आगे-पीछे के भागों का विभाजन:- 66 फं. सी. बुनकर सलाई मोड़ें, इन पर धारियां डालते हुए 20 सलाईयां बुनें। 6 सलाइयां गहरी नीली बुनकर विपरीत क्रम में धारियां डालते हुए 20 सलाईयां बुनें।

आग की बुनाई:- आगे-पीछे के 132 फं. पर इकट्ठी करें। 12 सलाईयां बुनकर किनारों के 34-34 फं. बंद कर दें। मध्य के 64 फं. पर दूसरी बाजू बुनें। दोनों किनारों पर हर छठी सलाई में 1-1 फं. घटाती जाएं। अंतिम सलाई में बराबर दूरी पर 15 फं. घटाएं। शेष 45 फं. पर क्रीम ऊन से सिं.रि. में 10 सलाईयों का बार्डर बनाकर फं. बंद कर दें। आगे-पीछे भागों के नीचे क्रीम ऊन से 60-60 फं. उठाकर सि.रि. में 8 सलाईयों का बार्डर बनाकर फं. बंद कर दें। गले के खुले भाग को आवश्यकतानुसार अंदर की ओर मोडक़र 11 नं. के क्रोशिये से लेस बनाएं। लेस बनाने के लिए गाजरी ऊन यथास्थान जोडक़र 3 चे. बनाएं। हुक से तीसरी चे. में 2 ट्रे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर जोड़ती जाएं।

मेकअप:- मध्य की गहरी नीली पट्टी पर कढ़ाई करें। साइड की क्रीम पट्टियों पर लाल ऊन से कढ़ाई करके चैक बनाएं। टॉप की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

हाइनेक डिज़ाइनर पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 18

सामग्री:- ग्रे ऊन 350 ग्राम, नीली व लाल ऊन थोड़ी-थोड़ी, 8 नं. व 6 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।

निर्देश:- सभी बॉर्डर्स व कॉलर 8 नं. की सलाईयों से ड.रि. में बुनें। शेष बुनाई स्टा.स्टि. में करें। रेगलेन शेप देते हुए नीचे बताए अनुसार ट्विस्टेड केबल डालें।

विधि:- सलाई 1:- 2 फं. उ., 2 फं. सी., 2 फं. उ.। सलाई 2, 4 2 फं. सी., 2 फं. उ., 2 फं. सी.। सलाई 3 2 फं. उ., 1 फं. पिन पर उतारें, अगला फं. पिन वाले फं. के पीछे से लेकर सी. बुनें। पिन वाला फं. भी सी. बुनें, 2 फं. उ.। इन्हीं 4 सलाईयों को दोहराती जाएं।

आगे-पीछे के भाग:- दोनों भाग एक समान बुनें। एक भाग के लिए 70 फं. पर 6 सेमी. बॉर्डर बुनें। बगल तक लंबाई करके रेगलेन शेप देते हुए गले तक लंबाई कर लें। रेगलेन शेप के लिए प्रत्येक सी. सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 38 फं. पर 6 सेमी. बॉर्डर बुनें। अगली सलाई में 12 फं. बढ़ाकर 50 कर लें। अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बगल तक लंबाई करें। आगे-पीछे के भागों के समान रेगलेन शेप दें।

कॉलर:- आगे-पीछे के भागों को यथास्थान रखकर शेष सभी फं. पर 11 सेमी. लंबा कॉलर बुनें।

मेकअप:- सामने के भाग व बाजुओं पर कढ़ाई करके पुलोवर की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

हॉर्स पावर पुलोवर

काली वेलवेट ऊन
10 किड्स पुलोवर डिज़ाइन 19

सामग्री:- मैरून ऊन 200 ग्राम, क्रीम ऊन 100 ग्राम, 11 व 9 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।

विधि:- पीछे का भाग:- 11 नं. की सलाईयों द्वारा मैरून ऊन से 87 फं. पर सिं.रि. में 6 सेमी. बार्डर बुनें। ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें। कुल लंबाई 30 सेमी. हो जाने पर क्रीम ऊन से योक डालना शुरू करें। पहली सलाई में बीच का 1 फं. क्रीम बुनें। उसके बाद हर सलाई में क्रीम फं. के दोनों ओर 2-2 फं. अधिक बुनती जाएं जब तक कि सलाई में सभी फं. क्रीम न हो जाएं। यथास्थान मुड्ढों छांटे। मुड्ढों के लिए दोनों ओर 4-4 सलाईयों के आरंभ में 6, 2, 1, 1 (कुल 10-10) फं. घटाएं। शेष फं. पर क्रीम ऊन से बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग:- पीछे के भाग के समान बुनते हुए गले तक लंबाई करें। गला छांटने के लिए मध्य के 23 फं. अलग सलाई पर उतार दें। दोनों ओर के हिस्से अलग-अलग बुनें। दोनों हिस्सों में गले की ओर 3 सलाईयों के आरंभ में 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 43 फं. पर बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई करते समय हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। कुल लंबाई 32 सेमी. हो जाने पर आगे-पीछे के भागों के समान योक बनाएं। यथास्थान बगल का छांट दें। इसके लिए दोनों ओर हर सलाई के आरंभ में एक बार 6-6 फं., 10 बार 1-1 फं. व 3 बार 3-3 फं. घटाएं। शेष फं. बंद कर दें।

गले की पट्टी:- 11 नं. की सलाइयों द्वारा ऊन से 86 फं. पर स्टा.स्टि. में डबल पट्टी बनाएं।

मेकअप:- योक पर मैरून ऊन से घोड़े की नाल बनाएं व योक के नीचे के मरून भाग पर घोड़े के चेहरे बनाएं। पुलोवर की सिलाई कर लें।

ये भी पढ़ें-

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस…

10 बेस्ट डिजायनर वूलन्स फॉर किड्स

बच्चों की कैप के 10 डिजाइन्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।