मंकी टॉप
सामग्री: क्रीम ऊन 125 ग्राम, बादामी ऊन 20 ग्राम, हल्की पीली, लाल व काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 8 नं. की सलाईयां, 11 नं. का क्रोशिया व मोटी सुई।
निर्देश: बॉर्डर्स ड.रि. में पट्टियां गा.स्टि. में व शेष बुनाई स्टा.स्टि. में करें। सामने के भाग पर सोक मंकी का मोटिफ लगाएं।
विधि : पीछे का भाग: 60 फं. पर 7 सेमी. बॉर्डर बुनकर बगल तक लंबाई कर लें। 5-5 फं. पर पट्टियां बुनें व पट्टियों के अंदर की ओर प्रत्येक सी. सलाई में 1-1 फं. घटाते हुए लंबाई पूरी करें।
सामने का भाग: पीछे के भाग के समान बुनते हुए गले तक लंबाई करें। गला छांटने के लिए मध्य के 12 फं. बंद करें। अब उस ओर प्रत्येक सलाई में अंत तक 1-1 फं. घटाती जाएं। गले की पट्टी 65 फं. पर 2 सेमी. चौड़ी बनाएं। पट्टियों की किनारियां लाल ऊन से 2 चे. 1 ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। टॉप की सिलाई कर लें।
सोक मंकी: हल्की पीली ऊन से क्रोशिये द्वारा 3 चे. बनाकर हुक से तीसरी चे. में 12 ट्रे. का वृत्त बनाएं। अगले 3 चक्कर बराबर दूरी पर 12-12 स्टि. बढ़ाते हुए ट्रे. की बुनाई में 1 चक्कर लाल ऊन से 12 स्टि. बढ़ाते हुए हा.ट्रे. की बुनाई में अगले 9 चक्कर बादामी ऊन से ट्रे. पर ट्रे. बनाते हुए व अंतिम चक्कर ऊन से ड.क्रो. बनाते हुए करें। दोनों कान बादामी ऊन से, शुरू में बनाए 3 घेरों के समान बुनते हुए बनाएं। मुंह बनाने के लिए लाल ऊन से 12 चे. बनाएं। अब हल्के पीले रंग से चे. के चारो ओर 1 घेरा बनाएं। आंखें बनाने के लिए काली ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। सोक मंकी तैयार है। सिर पर लाल ऊन का 1 फुदना टांक दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
कॉलर वाला दोरंगा स्वेटर

सामग्री: 200 ग्राम लाइट परपल, 100 ग्राम ब्राउन, थोड़ी सी सफेद और लाल रंग की ऊन। 9 नं. की सलाईयां, सिलने के लिये मोटी सुई।
विधि: सामने का भाग: 9 नं. की सलाईयों पर परपल ऊन से 70 फं. डालें। 2 फं. उ. 2 फं. सी. की पूरी सलाई बुनें। दूसरी सलाई में भी यही क्रम दोहराएं। तीसरी सलाई में उ. फं. पर 2 सी. और सी. फं. पर 2 उ. बुनें। इसी तरह 1 इंच का बार्डर बुनें। 9 इंच सादा बुनें।
बुनाई का नमूना: 1 फं. लाल ऊन से 5 फं. परपल ऊन से बुनें। पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। उ. सलाई में 3 फं. लाल, 3 फं. परपल ऊ. पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। अगली सलाई में 1 फं. परपल, 5 फं. लाल ऊ. से, पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। यही क्रम सफेद और ब्राउन ऊन से दोहराएं। ब्राउन रंग की ऊ. से 3-2-1 के क्रम में दोनो तरफ बगलों की कटाई करें। कन्धों तक 5 इंच बुनें। सामने से 2 इंच गला खोलें। 2 उ. 2 सी. की बार्डर वाली पट्टी बुनें। गोल गले के लिये 3-2-1 के क्रम में फं. घटाएं। बचे हुये फं. कन्धों के लिये रखें।
पीछे का भाग: पूरा सादा परपल रंग की ऊ. से बुना जायेगा। गला भी नहीं घटेगा।
बांहें: ब्राउन ऊ. से 9 नं. की सलाई पर 30 फं. डालें।
ये भी पढ़ें-
कपड़ों को धोने के बाद ट्राई करें…
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।