
ऐश्वर्या वर्ष 2002 में पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट में नजर आई थीं और तब यानी पिछले 16 वर्षो से लगातार वो कांस की फैशन क्वीन बनी हुई हैंl
ऐश्वर्या का प्रिंसेज-सिंड्रेला लुक
ऐश्वर्या अपने पहले दिन प्रिंसेज लुक में नजर आईं। इन्होंने ब्लू कलर में माइकल सिन्को का डिजाइन किया हुआ सिंड्रेला स्टाइल गाउन पहना था। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके इस लुक ने हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिका दी थी। स्ट्रेट हेयर और न्यूड मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

रेड कारपेट के अलावा ऐश्वर्या ग्रीन विद मल्टी कलर गाउन और क्रीम कलर के फ्लोरल पैटर्न वाले गाउन में भी बिलकुल अलग लुक में नजर आईं।
अगले पेज पर- कांस में ऐश्वर्या का बोल्ड लुक
@AshwariyaRaiBachan is looking stunning at #Cannes2017 #AshwariyaAtCannes #LifeAtCannes pic.twitter.com/p9RSejBFJ7
— L’Oréal Paris India (@LOrealParisIn)
ऐश्वर्या का बोल्ड लुक
ऐश्वर्या अपने दूसरे दिन ब्लैक कलर में बोल्ड और स्टन्निंग गाउन पहने नजर आई। इसके साथ उन्होंने आॅरेंज लिपस्टिक और ब्लू आईलाइनर लेगा रखा था। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ इयरिंग्स पहन रखी थी। यह अपने इस लुक में कहर उठाते नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कुछ ऐसे पोज भी दिए जिसे देख कर लेग रहा था जैसे कि वो हवा में अपने पंख फैला रही हो।