अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2018 को योग है 2+0+1+8 = 11 का योग (1+1) नम्बर 2। इस अंक का स्वामी है चन्द्रमा। इस अंक का संबंध मन से है। यह अंक मानसिक आकर्षण, भावना, संदेह, सहानुभूति, दुविधा दर्शाता है। इस अंक को मन, माता, यात्रा एवं जल का भी कारक माना गया है। यह साल महिलाओं के लिये ज्यादा उपलबधियां लायेगा। जिन जातकों का जन्म 2,11,20 और 29 तारीख को हुआ है यह साल उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण साल रहेगा।
 
वृषभ, कर्क और वृष्चिक राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव रहेगा। जिन जातकों की जन्मतिथि 1,2,3,4,9 है उनके लिये साल अच्छा रहेगा। 4 और 7 जन्मतिथि वाले जातको के लिये साल का आरम्भ चुनौतियों से भरा होगा। यह साल हमारे लिये लाभदायक रहे इसलिये हम अपनी लकी डेटस और रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।
 

 

मूलांक-1 जन्मतिथि 1,10,19,28
 
2018 कामयाबी का साल है, आयु में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय में अनुकूलता और कामयाबी लायेगा, परन्तु शॉपिंग पर खर्च ज्यादा होगा। छात्रों को मनपसंद कॉलेज, कोर्स में दाखिला मिलने की संम्भावना है। मई और अप्रैल का महीना परेशानियों से भरा हो सकता है। केमिकल, गोल्ड, लकड़ी का कार्य करने वालों के लिये साल उत्तम रहेगा। पेट एवंम हड्डी सम्बंधित परेशानी हो सकती है। अप्रैल और मई के महीने सहायक होंगे नहाने के बाद सूर्य को नमस्कार करने से रुकावटे दूर होगी। जन्म तिथि में नम्बर 2 की अधिकता आखों की परेशानी दे सकती है, विदेश योग बनने की सम्भावना है।
लकी रंग– सफेद
लकी दिन- शनिवार, सोमवार, बुधवार
लकी डेट्स- 1,2,3,11,19,20
मित्र अंक- 2,3,6,7
उपाय- लाल कपड़े में केसर बाँध कर लाँकर में रखें।
 
 
मूलांक-2 जन्मतिथि 2,11,20,29
 
जमीन जायदाद की बात बन सकती है। रियल ऐस्टेट में पैसा लगा सकते हैं। आय व्यय का हिसाब रखने से आर्थिक उन्नति होगी। स्त्री वर्ग से फायदा होगा, नये सम्बन्ध बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्बन्ध बनेंगे। यात्रा सम्बन्धी, केमिकल, डाॅक्टर, केमिस्ट आदि व्यवसाईयों के लिये यह साल लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश से फायदा होगा, उच्च शिक्षा के लिये छात्र विदेश जा सकते है। आप नया वाहन खरीद सकते है। पेट का ध्यान रखे। जिन जातकों के जन्मतिथि में 4 और 5 अंक आता है वह ध्यान रखें। मित्रों से सावधान रहें। 
लकी रंग- औरेंज
लकी दिन- शनिवार, सोमवार
लकी डेट्स- 1,2,5,10,11,14,20,29
मित्र अंक- 2,6,9
उपाय- चारमुखी रुद्राक्ष की माला पहने।
 
 
मूलांक-3 जन्मतिथि 3,12,21,30
 
नम्बर तीन का स्वामी बृहस्पति एवंम चन्द्र मित्र ग्रह नहीं है अतः यह साल बेहद महत्वपूर्ण होगा। चुनौतिया अधिक आयेंगी साल के अंत में विकास होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पूंजी निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। साल के शुरु में दिक्कत आ सकती है। परन्तु सितम्बर के बाद स्थिति बेहतर हो जायेगी। विद्यार्थियों के लिए साल अच्छा होगा। शेयर बाजार में निवेष के लिये किसी अनुभवी से सलाह लें। नौकरी पेशा लोगांे के लिये साल ठीक ठाक है। अध्यापक, वकील, भोजनालय, सुनार, ज्वेलरी का काम करने वाले जातको के लिये साल दिक्कतों भरा होगा। जिन जातको का भाग्ययांक 8 है उन्हे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी रंग- पीला
लकी दिन- मंगलवार और शुक्रवार
लकी डेट्स- 3,9,12,18,30,31
मित्र अंक- 1,3,6,9
उपाय- सफेद तिल और हल्दी के मिश्रण को तेल में मिला कर मंदिर की जोत जलायें।
 
 
 
मूलांक-4 जन्मतिथि 4,13,22,31
 
आपके लिये यह साल चुनौतियों से भरा होगा। विरोधी पक्ष आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बास से सम्बन्ध खराब हो सकते है। मन विचलित हो सकता है। रुई, सोना, चाँदी, कम्प्यूटर के काम में वृद्धि होगी। साल का मध्य लाभदायक है। अचानक लाभ होगा। सट्टा, शेयर मार्किट से बचें या बड़ा निवेष न करें। विदेशों से लाभ प्राप्त होगा। एक्टर, मीडिया में काम करने वालो के लिये साल अच्छा होगा। अपनी जीवन शैली को अनुशासित करें।
लकी रंग- सफेद
लकी दिन- रविवार
लकी डेट्स- 3,5,6,8,12,14,21,30
मित्र अंक- 4,6,8,9
उपाय- भगवान विष्णु, की उपासना करें हर गुरुवार।
 
 
 
मूलांक-5 जन्मतिथि 5,14,23
 
इस साल नये काम में रुकावटे कम होंगी। विश्वसनीय लोग आपकी सहायता कर पायेंगे। ज्यादा कर्जा न लें। ध्यान पूर्वक निवेष करें। 12 अगस्त से सितम्बर तक आप सावधानी बरतें। मनचाही जगह पर स्थानांतरण होने की सम्भावना है। भाषा का सही उपयोग आपकी उन्नति का कारण बनेगा। लेखक, ट्रेडर, मार्केटिंग विद्या के क्षेत्र में काम करने वालों के लिये साल अच्छा रहेगा। माता की सेहत सुधरेगी। 6 भाग्यांक वाले जातको को व्यापार, ट्रेडिंग से फायदा हो सकता है।
लकी रंग- आसमानी नीला
लकी दिन- रविवार, सोमवार, बुधवार
लकी डेट्स- 1,3,6,8,9,17,24,27,30
मित्र अंक- 1,3,5,9
उपाय- दुर्गा की पूजा करें, तुलसी पर दीया जलायें।
 
 
मूलांक-6 जन्मतिथि 6,15,24
 
पूरा साल व्यस्तता भरा रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आखों की बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, साल के अंत में पदोन्नति एवंम नया वाहन खरीदने की सम्भावना है। फिल्म, एक्टर, मीडिया, कम्प्यूटर गुडस, के व्यवसाय वालों के लिये साल नई चुनौतियाँ लायेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्यांक 2 वाले जातक घर की साज सज्जा पर ज्यादा खर्च करेंगे। विवाह की सम्भावना है।
लकी रंग- हरा, काला
लकी दिन- बुधवार, शनिवार
लकी डेट्स- 5,4,8,13,14,18,25
मित्र अंक- 2,3,4,6,9
उपाय- शुक्रवार के दिन यथाशक्ति आटे और चावल का दान करें।
 
 
 
मूलांक-7 जन्मतिथि 7,16,25
 
साल सामान्य रहेगा। पैसा रुपयों के मामले में हाथ तंग रहेगा, खर्च ज्यादा होगा। सोच समझकर खर्चा करें। नये प्रेम सम्बन्ध बनेगे, विवाह होने के योग है। सरकार से फायदा मिलेगा। विदेश से व्यापार में लाभ मिलेगा। नया घर या प्रापर्टी भी खरीद सकते है। अध्यात्मिक विकास होगा। नये प्रेम सम्बन्ध बनेगे। महिला वर्ग की सेहत खराब हो सकती है। दवा, ज्योतिष, यात्रा, सम्बन्धी कार्य करने वाले जातकों के लिये साल अच्छा रहेगा।
लकी रंग- भूरा
लकी दिन- बुधवार, गुरुवार
लकी डेट्स- 3,5,9,12,16,25
मित्र अंक- 2,3,7,9
उपाय- गले में ताँबे का सिक्का पीले धागे में पहने।
 
 
 
मूलांक-8 जन्मतिथि 17,26
 
मेष और तुला राषि के जातको पर भी नम्बर 2 का प्रभाव रहेगा। शनेः शनेः जीवन में स्थिरता आयेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। पारिवारिक सम्बन्ध में मतभेद बढ़ेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। योजना वश कोई कार्य न करें। जमीन जायदाद से फायदा होगा। हड्डी पिंडलियो की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। भूमि निवेश से फायदा हो सकता है। पेट्रोलियम खनिज, लोहे का काम करने वालों के लिए साल अच्छा रहेगा। 3 भाग्यांक वाले जातक का ट्रांस्फर हो सकता है।
लकी रंग- सिलवर, हरा
लकी दिन- बुधवार
लकी डेट्स- 5,6,8,15,16,19,22
मित्र अंक- 1,4,5,6
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें हर मंगलवार।
 
 
 
मूलांक-9 जन्मतिथि 9,18,27
 
यह साल आपके लिये नयी खुशियाँ लायेगा, आपके कार्यो की सराहना होगी, आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। रीयल स्टेट, सोना, चाँदी, डाॅक्टरी, कम्प्यूटर, विद्या के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातको के लिये साल सौभाग्यशाली होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। लम्बी यात्रायें हो सकती है। कागजात को देख परख लें। विद्यार्थी को काम्पोटेटिव टेस्ट में दिक्कत आ सकती है। और 5 भाग्यांक वाले जातक अपनी सेहत का ध्यान रखे, गला, सांस की नली में तकलीफ हो सकती है।
लकी रंग- पीला
लकी दिन- मंगलवार
लकी डेट्स- 1,2,3,7,16,19,28
मित्र अंक- 1,3,7,9
उपाय- प्रतिदिन स्नान के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।