अप्रैल राशिफल

राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। साल 2018 का यह पहला महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित मार्च महीने का अपना राशिफल –

 

अप्रैल राशिफल

मेष- इस महीने आप मानसिक, शारीरिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी में फायदा होगा। मित्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा किंतु रिश्तेदारों से कोई आशा न करें। रिश्तेदारों को आपकी जरूरत ज्यादा रहेगी और आप उनके लिए हाजिर रहेंगे। आप किसी के प्रति कुछ ज्यादा ही नम्र हो जाएंगे। ज्यादा झुकाव ठीक नहीं, अन्यथा धोखा या धिक्कार ही पाप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

 

अप्रैल राशिफल

वृषभ – इस मास आप स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से सुकून और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पिछले कई महीनों से आप जो मेहनत कर रहे थे, उसका फल प्राप्त करने का सही वक्त है। आपको प्रत्यक्ष रूप से उन्नति, भत्ता या पुरस्कार मिल सकता है। अप्रत्यक्ष रूप से आपके अधिकार और सम्मान में वृद्धि हो सकती ह। आप खुद को संतुष्ट महसूस करेंगे।

 

 

अप्रैल राशिफल

 

मिथुन – इस मास आप भेंट-मुलाकातों में ज्यादा समय बिताएंगे। व्यापारी वर्ग को थोड़ी राहत मिलेगी वहीं रोजगार की तलाश कर रहे युवा को भी काम मिल सकता है। आत्मसंतुष्टि और अहम् को अपने पास फटकने मत दीजिए, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। मेहनत लगातार करते रहें। संतान, माता-पिता, बॉस तथा बुजुर्ग रिश्तेदारों का स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

 

 

अप्रैल राशिफल

कर्क – इस मास आर्थिक स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी कोई दिक्कत पेश आने की संभावना नहीं है। शेयर, सम्पत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने के प्रयास में आपका खर्च बढ़ सकता है। मित्रों, प्रियजनों तथा परिवार के सदस्यो से संबधो में मजबूती आएगी। 

 

अप्रैल राशिफल

सिंह –  इस मास सही स्थिति के ज्ञान के लिहाज से आप कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने अंदर जो कुछ पाएंगे, उससे संतुष्ट रहेंगे। सही मायने में यह माह आपको अपने प्रियजनों, मित्रों, माता-पिता से बेहतर संबंध बनाने के लिए प्रेरित करेगा। कुछ गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, जिसे आप किसी से भी साझा करना पसंद नहीं करेंगे।

 

अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

 

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 14

कन्या – इस मास आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होगी। आर्थिक और सम्पत्ति के मामलो में अपने विश्वस्त मित्रों तथा परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। लम्बी अवधि की योजनाओं में निवेश करने की इच्छा आप पर हावी हो सकती है, लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

 

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 15

तुला- इस माह आप यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। कुछ बड़े फैसले लेने में हिचकिचाहट या दुविधा महसूस करेंगे, जिसका असर आपके पूरे जीवन पर पड़ सकता है। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए लोगों से सम्पर्क करने की कला को बेहतर बनाना होगा। आपमें इस समय आलस्य का भाव रहेगा और कोई भी काम करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। आप अपनी पुरानी जगह पर लौटेंगे।

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 16

वृश्चिक-  यह माह आपके लिए काफी विरोधाभासी होगा। आप किसी रहस्यपूर्ण या एकांत स्थान पर जा सकते हैं। आप कुछ नई उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं किंतु राह इतनी आसान न होगी। परिवार में मनमुटाव रहेगा, किंतु आपके विनम्र स्वभाव के कारण जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। खानपान पर ध्यान देना होगा, मौसमी बीमारिया परेशान कर सकती हैं।

 

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 17

धनु-  इस मास आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लेकिन आप खर्च भी बहुत करेंगे, इस लिहाज से बचत कम ही होगी, फिर भी मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आप कल्याणकारी संस्थाओं से जुड़ेंगे तथा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों को लेकर तकरार चलती रहेगी। भाई-बहन के प्यार में इजाफा होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत बनेंगे।

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 18

मकर- इस मास आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसमें निवेश, फंड, शेयर्स आदि शामिल हो सकते हैं। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका ध्यान घर और पारिवारिक जीवन पर रहेगा। आप यह महसूस करेंगे कि जीवन में स्थायित्व, ऊर्जा और प्रेम हासिल करने के लिए परिवार का एक होना कितना जरूरी है।

 

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 19

कुम्भ-  इस मास ऑफिस या व्यवसाय में सहयोगियों और साझेदारों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आपका पूरा ध्यान आर्थिक पक्ष पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। संतान के कैरियर को लेकर या पढ़ाई आदि को लेकर थोड़ा मन में चिंता का भाव रहेगा, लेकिन आपकी चिंता व्यर्थ है, सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

 

अप्रैल राशिफल
अप्रैल राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए लाभदायक होगा ये महीना 20

मीन- इस मास आपका समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत होगा। ये समय आप करना कुछ और चाहेंगे, किंतु आप कर कुछ पाएंगे नहीं, क्योंकि आपके आस-पास कुछ ऐसे लोग इकट्ठे होंगे, जो कि आपको काम करने नहीं देंगे। फिर भी वाद-विवाद में जीत आपकी ही होगी। संतान की तरफ से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कुछ शिकायत रह सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें –

जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं 

कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य