मेरे पति रोमांस में जितने आगे हैं, तकनीक में उतने ही पीछे। वे व्हाट्स एप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया को फालतू लोगों का काम कहकर इन्हें अपनाने में भी परहेज करते हैं। मैं प्रतिदिन रात्रि में अपनी ससुराल में फोन पर बात करती हूं। कुछ दिनों पूर्व की बात है, मैं अपने ससुराल में वीडियो काल पर बात कर रही थी, पतिदेव भी बात करके किसी काम से दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद वे आए और आव देखा न ताव मेरे गाल पर पप्पी जड़ दी और बड़े रोमांटिक अंदाज में बोले, ‘सोना नहीं है क्या! मैंने घबराकर कहा, ‘अरेरेरे क्या कर रहे हो। उन्हें जब तक माजरा समझ आया तब तक सामने लैपटॉप पर सब जोर-जोर से हंस रहे थे। मेरी ननद बोली, ‘भाभी जाओ सो जाओ। शर्म से मैंने झट लैपटॉप बंद कर दिया। उसके बाद से जब भी ससुराल जाती हूं, सब मेरी चुटकी लेने से नहीं चूकते।