mehnat karna na bhool jayein
mehnat karna na bhool jayein

Hindi Motivational Story: एक गाँव में ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि आने वाले बारह साल तक गाँव में पानी नहीं बरसेगा। यह सुन कर गाँव वाले दुःखी हो गए और घर छोड़कर जाने लगे। एक किसान गाँव को छोड़ कर नहीं गया। उसने सोचा कि बाहर साल तक बारिश तो होने वाली नहीं है फिर हल का क्या काम? उसने उन्हें उठाकर एक ओर रख दिया। सात दिन तक वह इस सोच-विचार में बैठा रहा कि बिना पानी के वह गुज़ारा कैसे करेगा। काफ़ी सोच-विचार कर उसने निर्णय लिया कि वह खेत में हल जोतेगा।

किसान कई दिनों तक लगातार खेत जोतता रहा। एक बादल आसमान से गुजरा। बादल ने किसान से कहा, भाई तुमने सुना नहीं यहाँ पर बारह साल तक पानी नहीं बरसेगा, फिर तुम क्यों बेवजह मेहनत कर रहे हो? बादल की बात पर किसान बोला, ‘मत बरसो, मैं तो खेत इसलिए जोतता हूँ कि कहीं बारह साल बाद मैं खेत जोतना ही ना भूल जाऊँ। किसान की बात सुनकर बादल हैरान रह गया और वह सोचने लगा कहीं बारह सालों में मैं भी बरसना भूल गया तो…। यह सोचकर वह बादल वहीं बरसने लगा। उसे बरसते देख अन्य बादल भी बरसने लगे।

शिक्षा : किसी ने सही कहा है मेहनत का काई विकल्प नहीं।

ये कहानी ‘नए दौर की प्रेरक कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंNaye Dore ki Prerak Kahaniyan(नए दौर की प्रेरक कहानियाँ)