khushhaal jeevan ka niyam
khushhaal jeevan ka niyam

Hindi Motivational Story: एक नगर में एक चित्रकार रहता था। उसने एक सुंदर तस्वीर बनाई और चौराहे पर टाँग दी। चित्रकार ने तस्वीर के नीचे लिख दिया, ‘जहाँ भी इस तस्वीर में कोई कमी दिखाई दे वहाँ निशान लगा दें। शाम होते ही वह तस्वीर ख़राब हो चुकी थी। आने-जाने वाले लोगों ने वहाँ कई निशान लगा दिए थे। यह देखकर चित्रकार बहुत दुःखी हुआ। उसे लगा उसकी अब तक की मेहनत व्यर्थ गई। उसकी कोशिश केवल कमी पता करने की थी। तभी उसका मित्र वहाँ पहुँचा। उसने अपने दुःख का कारण बताया। हताश ना हो मित्र, ‘कल एक दूसरी तस्वीर बनाना और उसे चौराहे पर टाँगना जिसके नीचे लिखना इस तस्वीर में जहाँ कहीं भी कोई कमी नज़र आए उसे सही कर दें। अगले दिन चित्रकार ने यही किया।

शाम को जब उस चित्रकार ने उस तस्वीर को देखा तो उसे किसी ने ख़राब नहीं किया। वह समझ गया कि यही संसार की रीति है। कमी निकालना, निंदा और आलोचना करना आसान है लेकिन उन कमियों को दूर करना कठिन है। जीवन को ख़ुशहाली और हँसते खेलते बिताना है तो एक नियम बना लें कि किसी भी चीज़ में कमी नहीं खोजेंगे बल्कि उसे और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगेंगे। यकीन मानिए ज़िंदगी ख़ुशनुमा हो जाएगी।

ये कहानी ‘नए दौर की प्रेरक कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंNaye Dore ki Prerak Kahaniyan(नए दौर की प्रेरक कहानियाँ)