teen cheejon kee khareed story in Hindi
teen cheejon kee khareed

teen cheejon kee khareed story in Hindi : एक बार बादशाह के दरबारियों ने बादशाह से शिकायत की कि ‘हुजूर, आप सब प्रकार के कार्य बीरबल को देते हैं, क्या हम कुछ भी नहीं कर सकते?’

बादशाह ने कहा, ‘ठीक है, मैं अभी इस बात का फैसला कर देता हूँ।’

उन्होंने एक दरबारी को बुलाया और उससे कहा, ‘तुम्हें तीन रुपए देता हूँ। इनकी तीन चीजें लाओ। हर एक की कीमत एक रुपया होनी चाहिए। पहली चीज यहाँ की होनी चाहिए, दूसरी चीज वहाँ की होनी चाहिए, तीसरी चीज न यहाँ की हो, न वहाँ की।’ ।

दरबारी बाजार गए। वहाँ पर जाकर दुकानदार से ये चीजें माँगी। दुकानदार उनकी बात सुनकर हँसने लगा और कहा कि ये चीजें कहीं भी नहीं मिल सकतीं। दरबारियों ने जगह-जगह खोजा, लेकिन वे चीजें कहीं नहीं मिलीं, इसीलिए वे वापस दरबार में आए और बताया कि हमें तो कहीं भी ऐसी चीजें नहीं मिली। अब यदि बीरबल लाए तो समझें।

अकबर ने बीरबल को बुलाया और कहा कि जाओ ये चीजें लेकर आओ।

‘थोड़ी देर बाद बीरबल लौट आए और बोले, ‘मैंने पहला रुपया फकीर को दे दिया, जो वहाँ से भगवान के पास पहुँच गया। दूसरा रुपया मैंने मिठाई में खर्चा, जो यहाँ के काम आ गया। एक रुपए का मैंने जुआ खेल दिया, जो न यहाँ काम आएगा और न वहाँ।’

उसकी बात सुनकर सब चकित रह गए और बादशाह ने बीरबल को बहुत-सा इनाम दिया।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…