sabase pyaaree cheej story in Hindi : बादशाह ने एक दिन सभासदों और विद्वानों से प्रश्न किया, ‘सबसे प्यारी चीज क्या है?’
बादशाह अकबर ऐसे प्रश्न प्रायः करते रहते थे।
उनके दरबार में बहुत से ऐसे विद्वान थे, जो इस प्रकार के दर्शनिक, सामाजिक और कौतूहल भरे प्रश्नों के उत्तर देते रहते थे। उनमें बीरबल सबसे चतुर थे और जिन प्रश्नों के उत्तर कोई और न दे पाता था, उसका उत्तर बीरबल अवश्य दे देते थे।
इस बार भी बादशाह ने सबसे पहले अन्य लोगों से पूछा।
किसी ने कहा, ‘सबसे प्यारी चीज खुदा है।’
दूसरा बोला, ‘हुजूर! सबसे प्यारे आप हैं।’
‘सबसे प्यारी संतान होती है।’ कोई बोला।
‘दौलत से किसको प्यार नहीं है, इससे हर चीज खरीदी जा सकती है।’ किसी ने कहा।
‘मोहब्बत ही सबसे बड़ी और प्यारी चीज है।’ एक बोला।
अंत में अकबर बादशाह ने बीरबल से पूछा, ‘अब तुम बताओ, बीरबल?’
‘सबसे प्यारी चीज अपनी जान होती है।’ बीरबल ने बताया।
‘सिद्ध कर सकते हो?’
‘जी हाँ, मैं सिद्ध कर सकता हूँ।’
और सचमुच एक दिन बीरबल ने यह सिद्ध कर दिखाया। उन्होंने किले में एक टैंक का पानी निकलवाकर उसे खाली करा दिया।
उस खाली टैंक में उन्होंने एक बंदरिया को छुड़वा दिया, जिसके पेट पर बच्चा चिपका हुआ था।
फिर धीरे-धीरे उस टैंक में पानी छुड़वाना शुरू कर दिया। बंदरिया सूखे में खड़ी हो गई, जोकि सबसे ऊँची जगह थी।
जब उस ऊँची जगह में भी पानी आ गया और बंदरिया के पेट पर चिपका बच्चा भीगने लगा तो बंदरिया ने उस बच्चे को पीठ पर लाद लिया।
पानी भरता जा रहा था। बंदरिया बच्चे को लिए खड़ी रही।
पानी तेजी से भर रहा था।
जब पानी बंदरिया की पीठ तक आने लगा तो उसने बच्चे को सिर से ऊँचा उठा लिया।
पानी बढ़ता जा रहा था। यहाँ तक कि बंदरिया डूबने लगी। उसके सिर तक पानी पहुँच गया। उसके पैर भी उखड़ने लगे।
उसने अपने-आपको बचाने के लिए उस बच्चे को नीचे फेंक दिया और स्वयं बच्चे के ऊपर खड़ी हो गई, जिसे वह कुछ देर पहले बचा रही थी।
बादशाह अकबर की निगाहें फटी-की-फटी रह गईं। वह मान गए कि जान सबसे प्यारी होती है। अपनी जान बचाने के लिए कोई भी प्राणी किसी की भी परवाह नहीं करता।
बीरबल ने मुस्कराकर कहा, ‘देखा, आपने जहाँपनाह!’
‘देखा बीरबल, तुम्हारी बात सही है।’
‘जहाँपनाह, संसार में हजारों में एक ऐसा होता है, जो प्राणों की बाजी लगाकर किसी की प्राण-रक्षा कर सकता है। अधिकतर तो ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी ही जान की परवाह रहती है। ऐसे भी प्राणी हैं, जो भूख से पीडित होने पर अपनी संतान को ही खा जाते हैं।’
‘हम मान गए बीरबल, सचमुच सबसे प्यारी चीज अपनी जान होती है।’
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
