kisaka achchha story in Hindi
kisaka achchha

kisaka achchha story in Hindi : बादशाह अकबर दरबार में पधारे थे। इसी बीच बादशाह के ध्यान में पाँच प्रश्न आए। उन्होंने उनके उत्तर अपने दरबारियों से पूछे। बीरबल उस समय न थे। पाँच प्रश्न इस प्रकार थे

फूल किसका अच्छा?

दूध किसका अच्छा?

मिठास किसकी अच्छी?

पत्ता किसका अच्छा?

राजा कौन अच्छा?

बादशाह के इन प्रश्नों को सुनकर दरबारियों में मतभेद उत्पन्न हो गया।

किसी ने गुलाब तो, किसी ने कमल के फूल को अच्छा बताया और इसी तरह दूध के लिए भी हुआ। किसी ने गाय के तो किसी ने भैंस व बकरी आदि के दूध को अच्छा बतलाया। मिठास में किसी ने गन्ने को किसी ने गुड़ को किसी ने केले को और पत्ते में किसी ने नीम आदि के पत्तों को गुणकारी बतलाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

राजा कौन अच्छा है के उत्तर में किसी चापलूस दरबारी ने कहा कि बादशाह अकबर अच्छे। बस फिर क्या था, सभी ने एक स्वर में इस बात का समर्थन किया।

इन लोगों की स्वामिभक्ति पर बादशाह को प्रसन्नता तो अवश्य हुई किंतु अपने प्रश्नों का यथोचित उत्तर न पाने से उन्हें संतोष न हुआ। वे बीरबल के इंतजार में थे। उन्हें बता था कि मेरे प्रश्नों को सही उत्तर बीरबल ही दे सकेंगे। तभी बीरबल आ पहुँचे और अदब से अपने स्थान पर बैठ गए। बादशाह ने बीरबल को संबोधित करके वे प्रश्न फिर से पूछे।

बादशाह को संबोधित कर बीरबल बोले, ‘जहाँपनाह–

  1. कपास का फूल अच्छा होता है, जिससे सारी दुनिया का परदा रहता है, क्योंकि उसी के फूल से कपड़ा बनता है।
  2. दूध अपनी माता का सबसे अच्छा होता है। इसी से शरीर बढ़ता है। छुटपन में पालन होता है।
  3. मिठास तो वाणी (जिह्वा) की अच्छी होती है।

ऐसी बाणी बोलिए मन का आपा खोय।

औरन को शीतल करे आपुहि शीतल होय।

इसलिए वाणी की ही मधुरता प्रधान है।

  1. पत्ता पान का अच्छा है, जिसको देने से दुश्मन भी मित्रवत् व्यवहार करता है। नौकरों को या किसी को वह बीड़ा दिया जाएगा तो वह अपनी प्रतिज्ञा का जरूर पालन करेगा।
  2. राजाओं में इंद्र सबसे श्रेष्ठ हैं, क्योंकि उन्हीं की आज्ञा से बादल पानी बरसाते हैं, जिससे संसार में कृषि-कार्य होता है और दुनिया को धन-वस्त्र आदि मिलता है, जिससे तमाम प्राणियों का पालन-पोषण होता है।

बादशाह तथा अन्य दरबारी बीरबल के उत्तर को सुनकर बहुत प्रसन्न हुए।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…