kabootaron kee ginatee story in Hindi
kabootaron kee ginatee

kabootaron kee ginatee story in Hindi : एक दिन बादशाह दरबार में आए और हर एक से यही पूछते गए- ‘दिल्ली में कबूतरों की कितनी संख्या है?’

सभी दरबारी चुप हो गए, किसी ने झूठ-सच कुछ भी उत्तर नहीं दिया। तभी बीरबल भी आ पहुँचे। बादशाह ने वही प्रश्न उनसे भी पूछा।

बीरबल तुरंत बोले, ‘गरीबपरवर! गत वर्ष मैंने इनकी गणना कराई थी। केवल दिल्ली नगर में पंद्रह सौ पच्चीस कबूतर निकले थे।’

बादशाह बीरबल से कबूतरों की स्पष्ट गिनती सुनकर आश्चर्यचकित हुए और बोले, ‘बीरबल, तुमने गत वर्ष गणना कब कराई थी, उसका प्रणाम दो। मुझे शक है।’

बीरबल ने उत्तर दिया, ‘जहाँपनाह, यह गणना रत्ती-पाई सही है।’

बादशाह ने कहा, “अगर इसमें एक नंबर की कमी-बेशी होगी तो तुमसे पाँच हजार सात सौ तीस रुपए दंड के लिए जाएंगे। आज शाम तक मौका है, भली-भाँति सोच-विचार कर उत्तर दो।’

बीरबल ने कहा, ‘मेरी गणना बिलकुल ठीक है, फिर से गणना पर भी इतने ही निकलेंगे। कमी-बेशी तब होगी, जब यहाँ से कुछ कबूतर बाहर गए होंगे या बाहर से मेहमानी करने के लिए यहाँ आए होंगे।’

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…