chupp sabase bhalee story in Hindi : एक दिन बादशाह को नई तरंग सूझी, उसने बीरबल को तुरंत आज्ञा दी, ‘बीरबल एक ऐसा आदमी खोजकर लाओ, जो सौ स्थानों का सरताज हो।’
बीरबल भला किसी बात से कब हताश होने वाला था, उसने झट उत्तर दिया, ‘जहाँपनाह! यथाशीघ्र हाजिर करूँगा, परंतु इस काम में दस हजार मोहरों की आवश्यकता है।’
बादशाह की आज्ञा से बीरबल को तत्काल दस हजार मोहरों की थैली दे दी गई। बीरबल मोहरों को लेकर अपने घर चला गया। थैली घर पर रखकर खुद सौ स्थानों के एक सयाने की खोज में शहर की गलियाँ छानने लगा। कहावत प्रसिद्ध है, ‘जिन खोजा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ।’ देहात में उसे एक अहीर मिला। बीरबल ने उसे अपने पास बुलाकर समझाया, ‘देखो, यदि तुम मेरे कहने के अनुसार करोगे तो मैं तुम्हें एक सौ मोहरें इनाम में दूँगा।’
भला वह क्यों मना करता। बेचारे ने इतनी बड़ी रकम आज तक नहीं देखी थी। उसे अपने अनुकूल समझकर बीरबल ने कहा, ‘देखो, मेरे साथ तुम्हें बादशाह के पास चलना होगा, यदि बादशाह तुमसे कुछ पूछे तो एकदम चुप रह जाना!’
वह बोला, ‘बहुत अच्छा, ऐसा ही करूँगा।’
बीरबल उस अहीर को अच्छे वस्त्र पहनाकर शाही दरबार में ले गया और बादशाह के समक्ष खड़ा होकर बोला, ‘जहाँपनाह! आपकी आज्ञानुसार सयाना व्यक्ति हाजिर है, उसकी परीक्षा कर लें।’
बादशाह ने उसे अपने पास बुलाकर प्रश्न किया, ‘तुम कहाँ रहते हो? तुम्हारे माता-पिता तुमको किस नाम से पुकारते हैं? कौन-सी विशेष बात जानते हो?’
बादशाह ने बारी-बारी से इसी प्रकार अनेक प्रश्न किए परंतु उसे तो बीरबल ने पहले से ही समझा दिया था। उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
अब बीरबल ने बात सम्हाली। वह बोला, ‘जहाँपनाह! आपके पूछने का इस आदमी ने यह अर्थ निकाला है कि न जाने बादशाह यह सब बातें पूछकर क्या करेंगे, क्योंकि ऐसी कहावत उसे पहले ही याद है, ‘राजा योगी अग्नि जल, इनकी उल्टी रीति। डरते रहियो भाइयो, बड़ी न करियो प्रीति।’ इसलिए इसने मौन धारण कर लिया है। आपने सुना होगा, चुप सबसे भला।’ बादशाह को बीरबल की शिक्षा से आनंद प्राप्त हुआ और अहीर को घर जाने की छुट्टी मिल गई।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
