bakaree ka vajan story in Hindi : बीरबल की योग्यता की परीक्षा के लिए बादशाह तरह-तरह के प्रश्न तो करते ही थे, कभी-कभी तो बड़ी अजीब हरकतें और तमाशा भी कर बैठते थे।
बीरबल के उत्तर भी अनोखे होते थे।
एक बार अकबर ने एक बकरी बीरबल को दी और से कहा, ‘बीरबल, हम तुम्हें यह बकरी दे रहे हैं। इसका वजन तुलवा लो। यह वजन न तो घटना चाहिए और न बढ़ना चाहिए, जबकि इसे खुराक पूरी दी जाएगी।’
बीरबल सोच में डूब गया। फिर भी उनका दिमाग तेजी से काम कर रहा था।
उन्होंने बकरी को रख लिया।
बकरी को पूरा खाना दिया जाता था। उसकी सारी सुविधाओं का ध्यान रखा जाता था।
दिन गुजरते जा रहे थे।
एक महीने बाद बादशाह ने पूछा, ‘वह बकरी ठीक है ना?’
‘जी हाँ।’
‘वजन?’
‘जी उतना ही है।’
‘बढ़ा तो नहीं?’
‘जी नहीं।’
‘भूखी रही होगी। वजन घटा जरूर होगा।’
‘जी नहीं, पूरा खाना मिला है, वैसी ही स्वस्थ है। वजन भी उतना ही है।’
बीरबल ने बकरी मँगवा दी। बकरी को तोला गया। उसका वजन भी वही था, जो एक महीने पहले था।
बादशाह को बड़ा अचंभा हुआ। उन्होंने यह पता लगा लिया था कि बकरी को खुराक पूरी दी जा रही थी। बकरी भूखी नहीं रहती थी।
फिर भी बकरी का वजन नहीं बढ़ा था।
उन्होंने बीरबल से पूछा, ‘क्या कारण है कि बकरी का वजन न घटा, न बढ़ा?’
बीरबल बोले, ‘कोई विशेष बात नहीं है जहाँपनाह! सारे दिन बकरी को खिलाता-पिलाता था। रात को एक घंटे के लिए शेर के सामने खड़ा कर देता था। वह भय से काँपती थी और डर के मारे वह पनपती नहीं थी।’
बादशाह बहुत खुश हुए।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
