akela murga story in Hindi : एक बार अकबर ने सोचा- मैं इतनी बार बीरबल को फँसाने की कोशिश कर चुका हूँ पर वह हर बार बाजी मार लेता है। इस बार मैं ऐसी चाल चलूँगा कि सारा हिसाब-किताब बराबर हो जाएगा।
दूसरे दिन बादशाह अकबर ने बीरबल को किसी काम से बाहर भेजा और दरबारियों से कहा, ‘इस टोकरी में अंडे भरे हुए हैं। आप सब लोग एक-एक अंडा उठाएँ और अपने-अपने कपड़ों में छिपा लें।
जब बीरबल दरबार में आ आएँगे तो मैं आप लोगों से हौज में गोता लगाने को कहूँगा। जब आप लोग हौज से बाहर आएँ तो ऐसा दिखावा करें कि अंडा आपको हौज में मिला था।’
कुछ देर बाद बीरबल लौटकर आए। उन्होंने वातावरण को गंभीर देखा। वह समझ गए कि कुछ नई बात होने वाली है। तभी बादशाह अकबर ने कहा, ‘बीरबल, हमने कल रात एक अजीब सपना देखा। सपने में हमें अपने दरबारियों की योग्यता जाँचने का नया तरीका सूझा है।’
इसके बाद अकबर ने वहाँ उपस्थित दरबारियों से कहा, ‘बगीचे में जो हौज है, उसमें आप एक- एक करके गोता लगाएँगे। जो खरे आदमी हैं, उन्हें वहाँ एक-एक अंडा मिलेगा। यदि कोई आदमी अंडा लिए बिना बाहर आया तो समझा जाएगा कि वह भरोसे का आदमी नहीं
अब दरबारियों की समझ में आया कि जहाँपनाह बीरबल के पर कतरना चाहते हैं। उन्होंने सोचा- आज बड़ा मजा आएगा। बीरबल हर बार हमें बेवकूफ साबित कर देता है। आज उसकी बारी आई है बेवकूफ बनने की।
बीरबल की तेज निगाहों ने दरबारियों को कानाफूसी करते हुए देख लिया। उनकी समझ में आ रहा था कि बादशाह उन्हें मूर्ख बनाना चाहते हैं।
तभी बादशाह ने आदेश दिया और दरबारी एक-एक करके हौज में कूदने लगे। जो भी दरबारी बाहर आता, वह अपने हाथ में एक अंडा लेकर आता।
सबसे अंत में बीरबल की बारी आई। बीरबल ने सोचा कि हौज में अंडों की कोई टोकरी रखी है, ये सभी लोग उसी में से अंडा लेकर आ रहे हैं।
बादशाह ने आदेश दिया, ‘कूद जाओ बीरबल। देर न करो। देखें, तुम भी अंडा लाते हो या नहीं।’
बीरबल ने हौज में गोता लगाया। उन्होंने देखा कि हौज में तो अंडों की कोई टोकरी नहीं है। जरूर जहाँपनाह ने उनके साथ ठिठोली की है। किंतु वह भी किसी से कम नहीं थे।
बीरबल हौज से बाहर आए। उन्होंने एक झटका दिया और अपने शरीर से पानी के छींटे उड़ाए और फिर ‘कुकडूं-कूँ, कुकडूं-कूँ’ करने लगे।
बादशाह अकबर ने पूछा, ‘यह क्या कर रहे हो बीरबल? तुम्हारा अंडा कहाँ है? यह मुर्गे की तरह बाँग क्यों दे रहे हो?’
बीरबल ने बिना रुके उत्तर दिया, ‘जहाँपनाह, आप तो जानते ही हैं कि मुर्गा अंडा नहीं देता। अंडा तो मुर्गियाँ ही देती हैं। आपके पास इतनी मुर्गियों का झुंड है, किंतु मुर्गा तो अकेला मैं ही हूँ।’
सारे दरबारी इतना झेंपे कि वे अपनी आँखें ऊपर न उठा सके।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
