Hindi kids story

Hindi kids story: पुराने समय की बात है, एक थी हिरनी । उसकी केवल एक ही आँख थी । एक दिन वह नदी के किनारे बैठी थी । उसने सोचा, ‘नदी की तरफ से भला मुझे क्या खतरा हो सकता है ?’ इसलिए बैठते समय अपनी खराब वाली आँख उसने नदी की ओर रखी। दूसरी से दूर-दूर तक चौकन्नी होकर वह देख रही थी, ताकि कोई शिकारी नजर आए, तो सावधान हो जाए ।

Hindi kids story

थोड़ी देर में नदी के पानी में चलती एक नाव उसी ओर आई । उसमें कई शिकारी बैठे थे। एक के हाथ में धनुष-बाण था, पर हिरनी अपनी खराब आँख के कारण उन्हें देख नहीं पाई। नाव में बैठे एक शिकारी ने तीर चलाया, तो वह सीधे हिरनी को लगा। थोड़ी ही देर में उसके प्राण निकल गए।

पर मरने से पहले उसके मुँह से निकला, “आह, कसूर मेरा है ! जहाँ से कोई खतरा नहीं था, उधर तो मैं चौकन्नी होकर देख रही थी, लेकिन उस तरफ से एकदम बेखौफ थी, जिधर असल में खतरा था । इसी कारण मेरी जान गई । ‘

सीखः विपत्ति किसी भी तरफ से आ सकती है इसलिए हमें हर बात का ख्याल रखना चाहिए ।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…