Hindi kids story: एक बार की बात है, एक बकरी का मेमना जंगल में घूम रहा था। तभी उसे एक भेडिय़ा दिखाई दिया। वह भाग पाता, इससे पहले ही भेडिय़ा उसके सामने आ खड़ा हुआ और बोला, ”अब तुम मुझसे बचकर नहीं जा सकते। मैं तुम्हें खाऊंँगा।”
मेमने को लगा, अब तो मौत सामने खड़ी है, अगर थोड़ी होशियारी से काम न लिया गया, तो मैं जिंदा नहीं बचूँगा।
कुछ सोचकर वह मेमना बोला, ”ठीक है, भेडि़ए दादा। तुम मुझे खा लो, पर खाने से पहले मेरी एक इच्छा है। तुम उसे पूरा कर दो तो बड़ी मेहरबानी होगी।”
”अच्छा बताओ, तुम्हारी क्या इच्छा है?” भेडि़ए ने पूछा।
”बस, मैं तो सिर्फ इतना ही चाहता हूँ कि मरने से पहले एक बार अच्छी तरह नाच लूँ। मेरी इच्छा है कि तुम गाओ और मैं नाचूँ।अगर तुम मेरी यह इच्छा पूरी कर दो तो मुझे मरने का कोई दु:ख नहीं होगा।”
”ठीक है, अगर तुम यही चाहते हो, तो मैं गाना गाने को तैयार हूँ। तुम भी नाचने के लिए तैयार हो जाओ।” कहकर भेडिय़ा गाने लगा।

वहीं आस-पास कुछ जंगली कुत्ते थे। भेडि़ए की आवाज सुनकर वे फौरन दौड़ते हुए वहाँ आ गए। यह देखकर भेडिय़ा भाग खड़ा हुआ। इस बीच बकरी का बच्चा भी चुपके से वहाँ से निकल आया ।
घर लौटते समय वह मन-ही-मन कह रहा था, ‘अगर आज मैंने चतुराई से काम न लिया होता, तो शायद मैं जिंदा घर वापस न लौटता।’
सीख : कई बार कमजोर आदमी अपनी चतुराई से शक्तिशाली दुश्मन को भी पछाड़ देता है।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
