Hindi kids story

Hindi kids story: एक बार जंगल में घूमते हुए बिल्ली को एक लोमड़ी दिखाई दी। दोनों बातें करने लगीं। लोमड़ी अपनी चतुराई की बहुत डींगें मार रही थी। वह बोली, ”मेरे पास हर मुश्किल से निबटने का पूरा थैला-भर तरकीबें और चालाकियाँ हैं। कोई मुझसे पार नहीं पा सकता।” फिर उसने बिल्ली से पूछा कि शिकारी कुत्ते पीछे पड़ जाएँ, तो भला तुम क्या करती हो? बिल्ली बोली, ”मेरे पास तो बस एक ही पुरानी तरकीब है, जो काफी कारगर है। मुसीबत पड़े, तो मैं अक्सर उसी को आजमाती हूँ।”

”अच्छा! बस, एक ही तरकीब?” लोमड़ी व्यंग्य से बोली, ”जबकि मेरे पास तो पूरी सौ तरकीबें हैं, जिन्हें मैं मौका देखकर अलग-अलग समय में इस्तेमाल करती हूँ।”

सुनकर बिल्ली को बड़ी हैरानी हुई।

Hindi kids story

इतने में ही उन दोनों ने जंगली कुत्तों के आने की आहट सुनी। वे उसी तरफ दौड़कर आ रहे थे। इस पर बिल्ली फौरन पेड़ पर चढ़ गई। बोली, ”मेरे पास तो बस एक यही तरकीब है। अब देखती हूँ कि तुम कौन-सी तरकीब आजमाती हो?” लोमड़ी सोचने लगी कि उसके पास जो सौ तरकीबें हैं, उनमें से कौन-सी तरकीब आजमाई जाए? इतने में शिकारी कुत्ते एकदम पास आ गए। ”ऐसे में तो भागना ही ठीक रहेगा।” लोमड़ी ने सोचा, पर वह भागना शुरू करती, इससे पहले ही शिकारी कुत्तों ने हमला करके उसे मार दिया। बेचारी लोमड़ी अपनी थैला-भर तरकीबों के साथ ही इस दुनिया से कूच कर गई।

सीख : बहुत-सी चीजें जानने के बजाय किसी एक में पूरी तरह निपुण होना अच्छा है।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…