Hindi kids story

Hindi kids story: एक बार की बात है, एक शरारती लड़का अपने घर में खेल रहा था। अचानक उसकी निगाह रसोई में रखे मर्तबान पर पड़ी, जिसमें ढेर सारे बादाम थे। लड़के ने मर्तबान में हाथ डाल दिया और जितने बादाम उसकी मुट्ठी में आ सकते थे, उसने भर लिए।

aesop ki kahani muthhi-bhar-badam

लेकिन एक मुश्किल सामने आ गई। मुट्ठी में ढेर सारे बादाम भर लेने के बाद उसका हाथ उस तंग मुँह वाले मर्तबान से बाहर नहीं निकल पा रहा था। लड़के ने काफी कोशिश की फिर भी उसे सफलता नहीं मिली।

लड़के के बूढ़े दादा जी यह सारा तमाशा देख रहे थे। उन्होंने हँसकर कहा, ”बेटे, अगर तुम आधे बादाम छोड़ दो और फिर हाथ बाहर निकालो, तो तुम्हें कोई मुश्किल नहीं होगी।”

लड़के ने ऐसा ही किया और तब बड़ी आसानी से उसका हाथ बाहर आ गया। फिर वह हँसते-हँसते दोस्तों के साथ खेलने चला गया। वह सोच रहा था, आज तो ज्यादा लालच की वजह से मेरा हाथ ही फँस गया था। अगर मैंने दादा जी की सलाह न मानी होती, तो मुसीबत हो जाती।

सीख : ज्यादा लालच बुरा होता है।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…