यह मजेदार घटना उस समय की है जब हम स्कूल के बच्चों को पिकनिक पर ले जा रहे थे। मेरे साथ कक्षा पांचवी के चौंतीस बच्चे थे। बच्चों को गिन-गिन कर बस में चढ़ाया जा रहा थाा । बच्चों को बस में चढ़ाने के बाद बाहर खड़ी हमारी प्रधानाचार्य प्रत्ये्क शिक्षिका से पूछती जाती थी।  कितने छात्र हैं सब आ गए?  मेरी बारी आने पर जब उन्होंने पूछा तो मेरे मुंह से निकला, आई हैव थर्टीफोर चिल्ड्रन मेरे इतना कहते ही हमारे सहशिक्षक ने चुटकी ली वाह ! मेडम आज के इस युग में 34 बच्चे आपने तो लालू प्रसाद को भी पीछे छोड़ दिया। उनकी इस बात पर वहां पर मौजुद लोगों ने इतनी जोरदार ठहाका लगाया कि मैं शर्म से लाल हो गई, दरअसल स्टुडेंटस की जगह हड़बड़ी में मेरे मुंह से चिल्ड्रन निकल गया था।

 ये भी पढ़ें-

मैंने सारे कपड़े उतार लिए

एस्टीम कैसे चलाऊंगा?

उसे हॉट एंड सॉर सूप समझकर पी गई