अपने खाने में नियमित रूप से प्रोटीन का सेवन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रोटीन के मुख्य स्रोत के बारे में लोगों की जानकारी लगभग इतनी है कि ये सिर्फ दूध, दही और नॉनवेज में मिलता है। लेकिन जो मीट नहीं खाते उनके लिए प्रोटीन की रोज की खुराक के लिए उन्हे एक नॉनवेजेटेरिया की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है पर फिर भी ये नामुमकिन नहीं है, आइये जानते हैं किसी शाकाहारी के लिए प्रोटीन के क्या-क्या स्रोत हो सकते हैं।
काबुली चना
काबुली चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से आपको प्रोटीन की कमी नहीं रहेगी। काला चना भी बेहतरीन होता है। काले चने को भिगोकर खाने से आपको उर्जा मिलती है।
सूखे मेवे (नट्स)
सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं। अपने खाने में सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली को सीमित मात्रा में लेने से आपको प्रोटीन की प्रचुर मात्रा मिलती रहेगी। सूखे मेवे खाते वक्त ध्यान रहे कि ये ज्यादा ना हो। थोड़े मात्रा में नियमित रूप से लें।
सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसका उपयोग सब्जी चाट बनाने में किया जाता है। इसमें एक कप सोयाबीन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती है। इसमें भरपूर फाइबर पाए जाते हैं। सोयाबीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
पनीर और चीज़
पनीर और चीज़ में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है पर इसका भी इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। कोशिश करें कि ये लो फैट पनीर या चीज़ हो। क्योंकि इसमें फैट बहुतायत में मिलता है। इसका इस्तेमाल सैंडविच वगैरह में कर सकते हैं।
बीन्स
डिफरेंट बीन्स भी प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। एक कप बीन्स में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से आपको प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी मिलता है। बींस को आप कई चीज़ों में इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो इससे आप हेल्दी डिशेज बनाएं या फिर इसकी सब्जी खाएं।
दालें
बरसों से आपने ना जाने कितनी बार सुना होगा कि दाल खाया करो, दाल में प्रोटीन पाई जाती है। जी हां, ये बिल्कुल सच है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है दाल। दाल कई प्रकार की होती है जैसे- मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल, तूर दाल अपने लंच में रोज़ शामिल करें दाल।
सब्जियां और फल
सब्जियां जिनमें प्रोटीन का स्तर अधिक होता है वो हैं- सोया, ब्रोकोली, एसपरागस, पालक, भुट्टा और अंकुरित मूंग। फल जो प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं वो हैं- तरबूज, खरबूजा, खुबानी आदि। हालांकि सब्जियों में ज्यादा प्रोटीन नहीं होता लेकिन हरी सब्जियों को अगर अधिक मात्रा में खाया जाये तो भी हमारी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है। इनमें से पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियों में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को भी इस्तेमाल करें क्योंकि इनसे आपको फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है और साथ ही बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
ये भी पढ़े-
बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खें
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
