दिल्ली में वायु की गुणवत्ता के दिन-प्रति-दिन बिगड़ने के साथ यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अपने स्वास्थ्य पर भी निगरानी रखी जाए। दिल्ली में रोज बढ़ रहा प्रदूषण यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बना रहा है। चूंकि इम्यूनिटी सिस्टम शरीर में संक्रामक जीवों के विरुद्ध ढाल का काम करता है और बाह्य आक्रांताओं को कामयाब नहीं होने देता है, इसलिए सभी के लिए यह आवयश्क है कि वह अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त बनाएं।
प्रदूषण हानिकारक है और यह हमारी हवा में मौजूद पदार्थों से साबित हो जाता है। यह मनुष्यों, पशुओं, वनस्पतियों और प्रकृति के लिए समान रुप से हानिकारक है। नैचुरोपैथ एवं अरोमा थेरेपिस्ट डॉ. नरेश अरोरा यहां आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कुछ समाधान बता रहे हैं-
1. पूरे दिन खूब ढेर सारा पानी पीकर अपने चेहरे और शरीर को हाइड्रेट रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी आपकी त्वचा को प्रभावित कर उसे शुष्क बना सकती है।

2. एक तुलसी का पत्ता लें और इसे आधे से एक घंटे तक जीभ के नीचे दबा कर रखें। आप दिन में दो बार ऐसा कर सकते हैं, यदि आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसा अवश्य करें। और यदि आपका शरीर प्रदूषण से प्रभावित है, तो ऐसा करने से आपको इसका असर 15 दिन में सकारात्मक रूप से दिखाई पड़ेगा।
3. फ्रूट सलाद और तरल पदार्थ का सेवन विषैले पदाथों को शरीर से बाहर निकालने में सहायक है, इसलिए यह बहुत उपयोगी होता है।

4. दिन में एक अथवा दो बार तुलसी अथवा यूकेलिप्टस अरोमा ऑयल की एक अथवा दो बूंद को हॉट स्टीम में डाल कर इसे इनहेल करें। यह वायु को नम बना कर श्वसन की प्रक्रिया को आसान बनाता है और शरीर के विषाणु को मार देता है।
3. रोज सुबह तुलसी के पत्ते और काली मिर्च का काढ़ा पीना काफी लाभदायक रहता है। यह सभी के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक रहता है और यह उन लोगों के लिए काफी आवश्यक है जिन्हें सांस की तकलीफ रहती है।
यह कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो प्रदूषण के कारण आपकी प्रतिरोधक क्षमता के नुकसान को दूर करने में काफी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
(डॉ. नरेश अरोड़ा, संस्थापक, चेस अरोमा थेरेपी कॉस्मेटिक्स एंड स्किनकेयर इंस्टीट्यूट से बातचीत पर आधारित)
ये भी पढ़े –
यूरीन से जुड़ी परेशानियों के लिए ट्राई करें ये टिप्स
फिट रहना है तो प्याज से करें प्यार
किडनी स्टोन्स से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये 7 उपाय
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
