योगा है साथ तो चिंता की नहीं है बात

हमें बच्चों को बाहर जा कर खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए, योग के जरिये बच्चों की लंबाई बढ़ाना बहुत आसान और रोचक काम है।

Yoga For Children: बच्चों को घर में अच्छा माहौल मिल जाए और माता-पिता उनकी बातें समझें उन्हें ठीक तरह से सही गलत में फर्क करना सिखाएं तो बच्चों के मानसिक विकास में काफी तेज़ी आती है। लेकिन आजकल माता पिता सबसे ज्यादा बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। बच्चों की लंबाई बढ़ने को लेकर कई माता-पिता परेशान रहते हैं। ऐसे में बच्चों को बाहर जा कर खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए और योग के जरिये बच्चों की लंबाई बढ़ाना बहुत आसान और रोचक काम है।

Let them explore
Let them explore

बच्चे बाहर जा कर समय भी बिता पाएंगे और माता पिता उन के शारीरिक विकास को ले कर परेशान होना छोड़ देंगे। आइये जानते हैं किन तरीकों से बच्चों की लंबाई आसानी से बढ़ाई जा सकती है।

धनुरासन

पेट के बल लेट जाएँ।

घुटने मोड़ें, अपनी हथेलियों से एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें।

Stay fit
Stay fit

अब पैर अपनी सुविधा के अनुसार ऊपर उठाएं साथ में हाथ और गर्दन भी ऊँची उठाएं।

10 की गिनती तक आसान में रहे और फिर पेट के बल शरीर को थोड़ा आराम दें।

चक्रासन

इस आसान के लिए पीठ के बल लेटें।

पैरों की पकड़ फर्श पर मजबूत करते हुए पैर मोड़ें और जमीन से धीरे धीरे ऊपर उठ जाएँ।

Body is temple
Body is temple

इसके साथ बाँहों को घुमाएं और हथेलियों को घुमाते हुए अच्छी पकड़ बना कर फर्श पर रखें।

इस तरह एक आर्च बन जाएगा, गर्दन और सिर को रिलैक्स पोजीशन में रखें।

धीरे धीरे वापस आराम की मुद्रा में आ जाएं।

वृक्षासन

पैरों की उंगलियां और एड़ी ऊंची करके खड़े हो जाएँ।

Yoga for healthier generation
Yoga for healthier generation

दोनों हाथों को हवा में ऊंचा उठाएं और थोड़ी देर इसी मुद्रा में खड़े रहें।

शरीर का संतुलन बनाये रखें।

लटकने वाली एक्सरसाइज  

Best exercise
Best exercise

बच्चों को लटकना बहुत पसंद होता है। बस इसी बात का फायदा लें। उन्हें लटकने वाली एक्सरसाइज करवाएं, मस्ती और खेल कूद के साथ साथ उनकी लंबाई पर भी ये काफी असर डालेगी। इस तरह की एक्सरसाइज बच्चे की रीढ़ की हड्डी को लम्बा और सीधा बनाने में काफी मददगार साबित होती है। धीरे धीरे बच्चों को इसमें मज़ा आने लगेगा। हर रोज़ इसे कम से कम 10  मिनट तक जरूर करवाएं।

Enjoy nature
Enjoy nature

बच्चों को बाहर जा कर खेलने के लिए कहें। इस से उनका शारीरिक विकास होता है। बच्चे सबसे घुल मिल कर रहना सीखते हैं। खेलते समय बच्चे कई तरह की गतिविधि करते हैं जिस से उनकी मासपेशियां खुलती हैं और उनकी लंबाई बढ़ने में मदद करती हैं।

Let them sleep
Let them sleep

अच्छी नींद लेने पर बच्चा स्वस्थ और पूरी तरह से क्रियाशील रहता है। पूरी तरह से स्वस्थ रहने पर शरीर का हर अंग अच्छे से काम करता है और लंबाई बढ़ने में भी काफी मदद मिलती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...