हर उम्र के व्यक्ति को करने चाहिए ये 5 योगासन, फिट बनी रहेगी बॉडी: Yoga Asanas
Yoga Asanas Tips

Yoga Asanas: स्वस्थ शरीर हर व्यक्ति के जीवन का जरूरी हिस्सा है क्योंकि अगर बॉडी फिट नहीं रहेगी तो किसी ने किसी परेशानी के चलते हम खुश नहीं रह सकते हैं। उम्र कोई सी भी हो लेकिन हर व्यक्ति को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए ताकि उसका शरीर स्वस्थ बना रहें। खुद को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी है योग और व्यायाम, ये वही चीजें हैं जो हमेशा हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में मदद करती है। आज हम आपको 5 ऐसे व्यायाम बताते हैं जो हर उम्र के व्यक्ति को करना चाहिए। ये व्यायाम आपके शरीर में हमेशा एनर्जी बनाकर रखेंगे। योगासन एक ऐसी चीज है जिसमें आपको किसी भी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। हर उम्र के लोग इस योगासन के जरिए खुद को स्वास्थ्य रख सकते हैं।

सुखासन

Yoga Asanas
Sukhasan Yoga Asanas

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को फैला कर बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर को मोड़ कर उसे दाहिनी जांघ में दबा दें। इसके बाद दाएं पैर को मोड़ कर उसे बाई जांघ में फंसा लें।हथेलियों को घुटनों पर रखते हुए रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर बैठ जाएं और इसी मुद्रा में कुछ देर बैठे रहें।

वृक्षासन

Vrikshasana
Vrikshasana Yoga Asanas

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और बाएं पैर को इस तरह से उठाएं कि शरीर उसका वजन संभाल लें।इसके बाद अपने दाहिने पैर को जांघ के अंदर की ओर रखे। पैर सही तरह से रखा जा सके इसके लिए हथेलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जब शरीर का संतुलन बन जाए तो हथेलियों को ह्रदय चक्र पर प्रणाम की मुद्रा में रख लें। अब प्रणाम हाथों को आकाश की ओर उठाएं और यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी रिपीट करें।

पदहस्तासन

Uttanasana
Uttanasana Yoga

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और उसके बाद सास छोड़ते हुए शरीर को कूल्हों से मोड़ लें। अपनी नाक को घुटनों से टच करने की कोशिश करें हथेलियों को पैरों के दोनों ओर रख लें। इस आसान की शुरुआत में आपको घुटनों को मोड़ने की आवश्यकता पड़ेगी। धीरे धीरे प्रैक्टिस करते हुए अपने घुटनों को सीधा करने का प्रयास करें और चेस्ट को जांघों से छुएं।

वज्रासन

Vajrasana
Vajrasana Yoga Asanas

इस आसन की शुरुआत सीधा खड़े होकर करें। सामने की ओर झुकें और घुटनों को धीरे धीरे मैट पर नीचे करें। पेल्विक को एड़ियों पर रखें और पैर की उंगलियों को बाहर की ओर रखें। एड़ियों को एक दूसरे के पास रखें, लेकिन पैर की उंगलियों को एक दूसरे के ऊपर ना रखें। हथेलियों को घुटनों के ऊपर रखें और कंधों को ऊपर उठाकर ऊपर की ओर देखें। कुछ देर तक इस आसन को करते रहे।

नौकासन

शासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और शरीर को 45 डिग्री के एंगल में ऊपर उठा लें।कूल्हों को चारों ओर घुमाने के साथ पैरों को भी 45 डिग्री ऊपर उठा लें। इस दौरान आंखों और पैरों की उंगलियां एक ही दिशा में होनी चाहिए। इस दौरान घुटनों को मोड़ने का प्रयास ना करें। अब अपने बाजुओं को जमीन की और समांतर रखें। पेट की मसल्स को कस लें और पीठ को सीधा फैला लें।

Navasana
Navasana Yoga

ये ऐसे 5 आसान हैं हर उम्र का व्यक्ति अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकता है। इनके लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत भी नहीं लगेगी और आप आसानी से इन्हें कर सकते हैं। यह आसन अपने डेली रूटीन में शामिल करने के बाद आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे और खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...