रिस्टबैंड पहनने से पहले हो जाएं सावधान! हानिकारक बैक्टीरिया के हो सकते हैं शिकार: Wristband Causes Bacteria
Wristband Causes Bacteria

Wristband Causes Bacteria: रबड़ बैंड या फिर रिस्टबैंड पहनना आजकल एक फैशन बन चुका है। हर कोई हाथों पर इसे पहनना पसंद करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके हाथों पर सजे ये बैंड आपको बीमार कर सकते हैं। इससे हाथों पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं। फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी चार्लेस ई के द्वारा की गई रिसर्च में ये पाया गया है कि हाथों पर रिस्टबैंड पहनने से बॉडी पर खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने का खतरा काफी बढ़ सकता है।

ई कोलाई बैक्टीरिया

Wristband Causes Bacteria
e coli bacteria

आपको बता दें कि रिसर्च में शोधकर्ताओं ने इस बात को प्रूफ किया है कि हाथ पर रिस्टबैंड पहनने से स्टैफिलोकॉकस और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया के फैलने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। रिसर्च में 85 प्रतिशत लोगों में स्टैफिलोकॉकस पाया गया। वहीं पाया गया कि ई कोलाई बैक्टीरिया का खतरा लोगों में 60 प्रतिशत तक था। आपको जानकर हैरानी होगी की स्टैफिलोकॉकस बैक्टीरिया अपने आप में एक समूह है, जिसके अंदर 30 अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

क्या है बैक्टीरिया का खतरा

इन बैक्टीरिया की वजह से शरीर में कई तरह के समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको निमोनिया, जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ई कोलाई बैक्टीरिया भी एक खतरनाक बैक्टीरिया है, शरीर पर पनपने के बाद ये डायरिया, मल में खून आना और पेट से जुड़ी कई दिक्कतों की वजह बन सकता है।

यह भी देखें-आपके शरीर के हर हिस्से पर रहते हैं कई अनचाहे जीव: Creatures That Live on Your Body

बरते ये सावधानियां

bacteria
bacteria

रिस्टबैंड पहनते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे में आपको अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो इसे ना पहनें। पसीना बैक्टीरिया की बड़ी वजह है। इसके अलावा अगर आप इसे पहनते हैं, तो इसकी सफाई का खास ख्याल रखें।