रात की अच्छी नींद के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं?: Foods to Eat for Better Sleep
आइए, विस्तार से जानते हैं कि रात की अच्छी नींद के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं।
Foods to Eat for Better Sleep: रात की अच्छी नींद के लिए खानपान का अहम योगदान है। कुछ फूड आइटम नींद को बेहतर बना सकते हैं, जबकि कुछ का सेवन करने से नींद में खलल पड़ सकता है। यदि आपको भी रात में जल्दी नींद नहीं आती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें खाकर आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि रात की अच्छी नींद के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं।
क्या खाएं
दूध

दूध में ट्रिप्टोफान और कैल्शियम होता है, जो मस्तिष्क में मेलाटोनिन (नींद हार्मोन) के उत्पादन को बढ़ाता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से आरामदायक नींद आ सकती है।
केसर और हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, और केसर मानसिक शांति में मदद करता है। यह मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।
चिरोंजी और बादाम
चिरोंजी और बादाम में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफान होता है, जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। ये नर्वस सिस्टम को शांत रखते हैं जिससे रात में शांति भरी नींद मिल सकती है।
ओटमील
ओट्स में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन जैसे तत्व होते हैं, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी हैं। ये शरीर में ऊर्जा को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने में मदद करते हैं।
क्या न खाएं
कैफीन वाले फूड
कैफीन (चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक) से बचें, क्योंकि यह उत्तेजक होता है और नींद में खलल डाल सकता है। शाम के समय इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
मसालेदार भोजन
रात में आप भारी, मसालेदार भोजन खाने से बिल्कुल बचें, क्योंकि ये पेट की जलन, एसिडिटी, या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं, जो नींद में रुकावट डाल सकते हैं।
मिठाई

अत्यधिक शक्कर या मिठाई खाने से रक्त शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिससे शरीर सक्रिय हो जाता है और नींद में समस्या हो सकती है। सोने से पहले भारी मिठाइयों से बचें।
तैलीय भोजन
सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी या तरल पदार्थ न पिएं, क्योंकि बार-बार बाथरूम जाने की आवश्यकता आपको नींद से जगा सकती है।
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे संतरा या अंगूर सोने से पहले न खाएं, क्योंकि इनका एसिडिक गुण पेट में जलन उत्पन्न कर सकता है, जो सोने में बाधा डाल सकता है। इसके अलावा, ऐसे फलों के सेवन से सर्दी की समस्या भी हो सकती है।
