एक मास्क आपको वायरस से नहीं बचा सकता लेकिन वह आपके अंदर जो कीटाणु है उनको दूसरों में फैलने से रोक सकता है जोकि एक देश को कोरोना वायरस से लडने के लिए तैयार बना सकता है। आजकल मास्क भी बहुत प्रकार के आने लगे हैं। ऐसे में हम जैसे लोग दुविधा में फस जाते हैं कि कौन सा मास्क हमारे लिए सबसे सुरक्षित है। मास्क के साथ साथ खुद को समय समय पर सेनिटाइज करना भी बहुत आवश्यक है। 

फेस मास्क के वभिन्न प्रकार : 

WHO ने हमारी सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के मास्क को प्रयोग करने की स्वीकृति दी है। यदि आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है तो यह मास्क आपको उस बीमारी को फैलाने से बचाएंगे। 

  • कपड़े से बना साधारण मास्क। 

  • सर्जिकल फेस मस्क।

  • N-95 रेस्पिरेटर।

  • फिल्टरिंग फेस पीस रेस्पिरेटर। 

  • गैस मास्क।

  • फुल फेस रेस्पिरेटर।

  • फुल लेंथ फेस शील्ड। 

  • KN-95 रेस्पिरेटर। 

1.बेसिक क्लॉथ फेस मास्क: यह मास्क आपका प्रतिदिन प्रयोग के लिए एक साधारण सा मास्क है। यदि आप कहीं भीड़ में जाते हैं तो इस मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। आप इस मास्क का प्रयोग समान खरीदने जाने के लिए कर सकते हैं। 

2.सर्जिकल फेस मास्क: यह मास्क एक पतली और डिस्पोजेबल सामग्री से बनता है। मेडिकल स्टाफ जो कि टेस्टिंग कर रहे हैं, इसी मास्क का प्रयोग करते हैं। यह न केवल मुंह व नाक को बल्कि आखों को भी कवर करता है। 

3.N-95 रेस्पिरेटर: इस तरह का मास्क आम जनता नहीं पहनती है। यह खासकर डॉक्टरों व मेडिकल टीम के लोगो के लिए बनाया जाता है। यदि आप इंफेक्शन के मरीजों के सीधे संपर्क में नहीं आते हैं तो कृपया इस मास्क को न खरीदें क्योंकि इस मास्क की देश में कमी है और जिनको इसको असल में जरूरत है उनके लिए इसे छोड़ दें। 

4.फिल्टरिंग फेस पीस रेस्पिरेटर: यह मास्क भी डिस्पोजेबल होता है। यह हवा में फैलने वाली बीमारियों से हमें बचाता है। इसके अलावा यह हमें प्रदूषण, फर्नीचर बनाते समय काठ के कण आदि से भी बचाता है। जिन लोगों को ऐसी चीजों से एलर्जी है उनको इस मास्क का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। 

5.गैस मास्क: यह हेल्थ केयर वर्कर द्वारा नहीं पहना जाता है बल्कि जो लोग पैंट, काठ आदि का काम करते हैं और उनको केमिकल आदि से एलर्जी है तो उन द्वारा यह मास्क पहना जाता है। 

6.फुल लेंथ फेस शील्ड: यह प्लास्टिक से बना होता है। यह मास्क आपके पूरे मुंह को सिर से लेके # तक कवर करता है। इसके उपर एक बैंड लगा होता है जिसकी वजह से हम इसे सिर में पहन पाते हैं। यदि आपको मास्क पहनने से सांस लेने में तकलीफ़ होती है तो आप इस शील्ड का प्रयोग कर सकते हैं। 

7.KN-95 रेस्पिरेटर: यह मास्क भी N-95 मास्क जैसे ही होते हैं। बस इनमे इतना फर्क होता है कि यह N-95 से छोटे कणों को पकड पाते हैं। 

कौन सा फेस मास्क बेस्ट है

मेडिकल कम्युनिटी ने कॉटन फेस मस्क को सबसे बेस्ट मस्क बताया है। यह मास्क इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है। क्योंकि कॉटन फिल्टर किसी भी अन्य मैटेरियल से ज्यादा कोमल होते हैं, इनसे आप को सांस लेने में भी कोई तकलीफ़ नहीं होती है और यह अन्य मास्को की तुलना में ज्यादा मात्रा में इंफेक्शन के कीटाणुओं को कैच कर पाता है। 

यह भी पढ़ें-

कोरोना से लड़ाई में विटामिन-डी बन सकता है बड़ा मददगार

कोविड-19 के खतरे के बीच खाने बनाते, खाते और स्टोर करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान