उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन, आज ही करें कंट्रोल
उम्र और हाइट के हिसाब से वजन मेंटन करना जरुरी होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है और आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच जाते हैं। मगर कुछ लोग इन बातों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Weight Management: आज के समय में हर कोई फिट और परफेक्ट बॉडी चाहता है। परफेक्ट बॉडी की चाह में लोग वजन करने में लगे रहते हैं। पर वह ये नहीं जानते हैं कि उम्र और हाइट के हिसाब से वजन मेंटन करना जरुरी होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है और आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच जाते हैं। मगर कुछ लोग इन बातों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताते हैं कि उम्र के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए और वजन ज्यादा है तो उसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
उम्र के हिसाब से इतना होना चाहिए वजन
1- नवजात शिशु का वजन 3.3 किग्रा होना चाहिए। वहीं 1 साल के बच्चे का वजन करीब 10 किलो होना चाहिए। इस वजन के बच्चे स्वस्थ होते हैं।
2- 2 से 5 साल के लड़के का वजन 12.5 किलोग्राम होना चाहिए वहीं लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम होना चाहिए।
3- उम्र के साथ बच्चों का वजन भी बढ़ना जरुरी होता है। 6-8 साल के लड़ते का वजन 14-18.7 किलोग्राम होना चाहिए और लड़की का वजन 14-17 किलोग्राम होना चाहिए।
4- 9-11 साल की उम्र के लड़कों का वजन 28-31 किग्रा और लड़की का वजन 28-31 किग्रा होना चाहिए। वहीं 12-14 साल के लड़के का वजन 32-38 किग्रा और लड़की का वजन 32-36 किग्रा होना चाहिए।
5- 15-20 साल की उम्र के लड़कों का वजन 40-50 किग्रा और लड़की का वजन 45 किग्रा होना चाहिए। वहीं 21-30 साल के लड़का का वजन 60-70 किग्रा और लड़की का वजन 50-60 किग्रा होना चाहिए।
6- 31-40 साल की उम्र के पुरुषों का वजन 59-75 किग्रा, महिलाओं का वजन 60-65 किग्रा होना चाहिए। 41-50 साल के पुरुषों का वजन 60-72 किग्रा और महिलाओं को 59-63 किग्रा होना चाहिए।
7- 51-60 साल की उम्र के पुरुषों का वजन 60-70 किग्रा और महिलाओं का वजन 59-63 किग्रा होना चाहिए।

इस तरह कम करें वजन
अगर आपका वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है तो उसे अभी से कम करना शुरू कर दीजिए। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आसानी से घर में वजन कम किया जा सकता है। आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।
नींबू पानी पिएं
विटामिन सी शरीर से एक्स्ट्रा फैट हटाने में मददगार होता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो वजन कम करने में सहायक है। आप नींबू पानी में शहद भी डाल सकते हैं। इससे आपको खटास थोड़ी कम महसूस होगी।

ग्रीन टी
ग्रीन टी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करती है। वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। वजन कम करने के लिए आप भी रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर दें।

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरुरी होता है। अपनी डाइट से लेकर नींद तक हर चीज का ध्यान रखना जरुरी होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

इस तरह से कुछ उपायों की मदद से आप वजन कम कर सकते हैं। अब आप वजन कम करने की सोचें तो पहले अपनी उम्र के अनुसार जान लें कि आपका कितना वजन ज्यादा है ताकि आप उतना ही कम करके खुद को स्वस्थ रख सकें।