इस वेटलॉस सूप की रेसिपी आप भी करें ट्राई: Weightloss Soup Recipe
अगर आप हमारे द्वारा बताए सूप को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस वेटलॉस सूप की रेसिपी के बारे में।
Weight Loss Soup Recipe: वेटलॉस सूप एक हल्का, पौष्टिक और वजन कम करने में सहायता करता है। यह सूप लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और न्यूट्रिशियस इंग्रेडिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती और वजन कम करने में आसानी होती है। अगर आप हमारे द्वारा बताए सूप को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस वेटलॉस सूप की रेसिपी के बारे में।
वेटलॉस सूप बनाने के लिए सामग्री

गाजर – 1
टमाटर – 2
खीरा
पालक
शिमला मिर्च
अदरक
लहसुन
नींबू का रस
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
सेंधा नमक
वेटलॉस सूप बनाने की विधि

गाजर, टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, पालक, अदरक, और लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक बड़े पैन में 4-5 कप पानी डालें और उसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालकर मीडियम आंच पर उबालें।
इसे करीब 15-20 मिनट तक उबालने दें ताकि सब्जियां मुलायम हो जाएं। बीच-बीच में सूप को हिलाते रहें।
जब सब्जियां अच्छे से उबाल जाएं, तो उसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
सूप को आंच से उतारने के बाद, आप इसे एक ब्लेंडर में डालकर मिक्स कर सकते हैं ताकि यह सूप प्यूरी जैसा बन जाए।
सूप में ताजे नींबू का रस डालें और एक बार फिर से अच्छे से मिला लें।
अब आपका सूप तैयार है। इसे एक कटोरी में निकालकर गरम-गरम सर्व करें।
