वजन घटाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर: Weight Loss Exercise
Weight Loss Exercise in Hindi : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ फायदेमंद एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कौन से एक्सरसाइज करें?
Weight Loss Exercise: एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकता है। अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स अधिक है, तो उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसी स्थितियों में एक्सरसाइज करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे वजन को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यदि आपको डायबिटीज है, तो आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए भी एक्सरसाइज मददगार हो सकता है।
वजन कम करने के लिए जिन दो महत्वपूर्ण कारकों पर विचार किया जाना चाहिए वे हैं व्यायाम और डाइटिंग। दोनों के बीच संतुलन बहुत जरूरी है। इन दोनों चीजों को अगर आप अपनी रोजमर्रा के रुटीन में शामिल करते हैं, तो इससे काफी हद तक वजन को घटाने में मदद मिल सकती है।
व्यायाम से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को कई लाभ भी मिल सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से मूड को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। यह कई पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करता है। आइए जानते हैं वजन घटाने वाले कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज की लिस्ट-
एक्सरसाइज से घटाएं वजन – Best Exercises to Lose Weight in Hindi
एरोबिक एक्सरसाइज
नियमित रूप से पैदल चलना वजन घटाने में काफी ज्यादा मददगार हो सकता है। यह सरीर की कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मददगार हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से शरीर पर अधिक भार भी नहीं पड़ता है। इसे आप दिन प्रतिदिन की गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं।
कई अध्ययनों के अनुसार, 70 किलो का व्यक्ति अगर प्रतिदिन 6.4 किमी प्रति घंटे की गति से 30 मिनट तक चलता है, तो इससे 167 कैलोरी बर्न हो सकती है। यह भी देखा गया है कि एक व्यक्ति प्रति सप्ताह 3 बार 50-70 मिनट तक पैदल चलकर अपने शरीर की चर्बी को औसतन 1.5% कम कर सकता है। साथ ही कमर की परिधि को 2.8 सेमी तक कम किया जा सकता है।

वहीं, जॉगिंग और रनिंग को वजन घटाने वाली एक्सरसाइज का किंग माना जाता है। ये दोनों ही एक्सरसाइज संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। रनिंग और जॉगिंग करने से पैरों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पेट की चर्बी को कम करने में मददगार हो सकता है। रनिंग और जॉगिंग के बीच मुख्य अंतर गति का है। जॉगिंग 6-9 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है और रनिंग लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक का होता है।
स्किपिंग और जंपिंग
वजन कम करने के लिए स्किपिंग और जंपिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद हो सकता है। यह मांसपेशियों की ताकत, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और कम समय में कई कैलोरी जलाने में मदद कर सकता है।
नियमित रूप से जंपिंग और स्किपिंग एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है। यह वर्कआउट आपकी हृदय गति को बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप आपके दिल को बेहतर और स्वस्थ स्थिति को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। स्किपिंग और जंपिंग एक्सरसाइज से ब्लड शरीर में पंपिंग अच्छा हो सकता है। यह लंग्स को भी मजबूती प्रदान करने वाले एक्सरसाइज में से एक है।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग होता है। ऐसे में इसका रिजल्ट भी अलग-अलग हो सकता है। अगर आप 1 घंटे तक जंपिंग करते हैं, तो इससे लगभग 1300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।
प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक पोज़ या प्लैंक एक्सरसाइज सबसे प्रभावी फुल-बॉडी वर्कआउट में से एक है। प्लैंक वर्कआउट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर के अधिकांश प्रमुख मांसपेशी समूहों को टारगेट करता है। नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज करने से कंधे, छाती, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटा सकता है। इसकी मदद से तेजी से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।

यह एक ऐसा वर्कआउट जो देखने में सरल और आसान लगता है लेकिन इसे करने से आपको काफी थकान हो सकती है। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल जरूर करें।
पुश-अप्स और पुल-अप्स
पुश-अप्स सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है और यह एक ऐसा वर्कआउट है जिसे किसी भी समय, कहीं भी और कोई भी कर सकता है। वजन घटाने के लिए पुश-अप्स एक्सरसाइज बहुत उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का सारा भार हाथों पर पड़ता है और फिर इसे जमीन विपरीत ओर धकेलता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न हो सकती है।
पुश-अप एक्सरसाइज कैलोरी को बर्न करने का काफी अच्छा एक्सरसाइज है। यह ऊपरी शरीर की बड़ी मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। पुश-अप वर्कआउट आपकी छाती, कंधों, पीठ, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स पर भी फोकस केंद्रित करता है। पुश अप एक्सरसाइज की मदद से मांसपेशियों को भी मजबूती मिल सकती है। यह शरीर को शारीरिक रूप से स्थिर और स्वस्थ बनाने में मददगार हो सकता है।

पुश-अप्स हमारी छाती, कंधों, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स में अधिक दुबली मांसपेशियां बनाने में मदद करते हैं। अगर आप कुछ सप्ताह या कुछ महीनों तक पुशअप्स एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं, तो इससे वजन को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
स्क्वाट वजन घटाने में है प्रभावी
स्क्वाट एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य शरीर के निचले हिस्से को बेहतर बनाना है। स्क्वैट्स शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के निचले हिस्से में फैट को जमा होने से रोक सकता है। यह एक्सरसाइज आपकी गतिशीलता और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए प्रतिदिन 12-15 के 3 सेट का स्क्वाट्स जरूर करें।

लंजेस एक्सरसाइज
लंजेस वेट लॉस एक्सरसाइज में सबसे महत्वपूर्ण एक्सरसाइज की लिस्ट में से एक है। यह आपके पूरी शरीर को मजबूत और टोन करता है। इससे फिटनेस और एथलेटिक परफोमेंस में सुधार किया जा सकता है। लंजेस एक्सरसाइज मुख्य रूप से पीठ, कूल्हों और पैरों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

लंजेस एक्सरसाइज मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास करें।
योग से तेजी से वजन होगा कम
शरीर को फिट रखने के लिए योग काफी ज्यादा पुरानी चिकित्सा पद्धति में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इसे सदियों से ऋषियों और ब्राह्मणों द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके 5 बुनियादी सिद्धांत हैं: व्यायाम, आहार, श्वास, विश्राम और ध्यान।

योग और स्वस्थ भोजन के संयोजन से शरीर को फिट रखा जा सकता है। आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में यह काफी हद तक मददगार हो सकता है। अगर आप वजन घटाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहते हैं, तो योग का अभ्यास जरूर करें।
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ इन बातों का रखें ध्यान – Important Tips for Weight Loss in Hindi
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज से काफी हद तक फायदा हो सकता है। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको निम्न बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
- अगर आप पहली बार एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो किसी अच्छे ट्रेनर की मदद जरूर लें।
- एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित आहार का सेवन करें।
- वजन घटाने के लिए स्ट्रेस और डिप्रेशन से दूर करें।
- पूरे दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। साथ में अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें।
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज कौन सा है?
पूरे शरीर को पतला करने के लिए क्या करे?
पतला होने के लिए क्या पीना चाहिए?
पतला होने के लिए क्या पीना चाहिए?
भूखे रहने से वजन कम होता है क्या?
