दूध को इस तरीके से पीकर वजन कम करें

अगर डाइट और न्यूट्रिशन की बात मानी जाए तो वजन कम करने के लिए दूध और दही का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है।

Weight Loss: दूध में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक और मैग्नीशियम सबसे ज्यादा अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डाइट में दूध शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा दूध विटामिन ए, डी और बी 12 का भी बहुत ही अच्छा स्रोत है। ऐसे में अक्सर लोगों का यही मानना है कि दूध पीने से केवल वजन में बढ़ोतरी होती है, परंतु जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, क्या वह लोग भी दूध पी सकते हैं। अगर डाइट और न्यूट्रिशन की बात मानी जाए तो वजन कम करने के लिए दूध और दही का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है। आइए आपको बताते हैं कि वजन कम करने के लिए दूध किस प्रकार पी सकते हैं।

दूध और बादाम का करें सेवन

अगर आप हेल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दूध में बादाम मिलाकर पी सकते हैं। रोज सुबह दूध और बादाम एक साथ लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे आपको ओवर डाइटिंग करने से बच जाएंगे और धीरे-धीरे वजन भी कम होने लगता है। रोज सुबह दूध में बादाम मिलाकर लेने से वजन कम करने में बहुत ही मदद मिलती है। इसी के साथ आपका दिन भी पूरा एनर्जी भरा रहता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें, इसमें बादाम का पाउडर मिलाएं और इसे पी लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और वजन कम करने में आसानी भी होगी और कमजोरी का एहसास भी नहीं होगा।

दूध और अंजीर का करें सेवन

दूध में अंजीर मिलाकर भी खाई जा सकती है। रोज सुबह खाली पेट दूध और अंजीर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है और वजन घटाने में मदद करता है। अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है, इसकी वजह से अंजीर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आसानी से साफ भी हो जाता है। इससे पेट भरा होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास दूध में एक से दो अंजीर रात भर के लिए भिगोकर रख दे। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें इससे एनर्जी भी मिलती है और पाचन दुरुस्त रहता है और वेट भी कंट्रोल में रहता है।

दूध और हल्दी का सेवन

दूध और हल्दी का कॉन्बिनेशन आपने बहुत ही बार सुना होगा। यह वजन घटाने में बहुत ही अधिक सहायता करता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध ले, इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और रोज रात को सोते समय इसका सेवन करें। अगर आप चाहे तो हल्दी वाला दूध का सेवन सुबह के समय पर भी कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से बॉडी बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बची रहती है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है और वेट लॉस होने के बाद इससे कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। रोजाना दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं इसीलिए आप दूध और हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

दूध और खसखस का सेवन

अगर स्ट्रेस की वजह से आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए आप दूध में खसखस डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में खसखस के बीज डाल ले और इसे अच्छी तरह से उबाले और इसका सेवन करें। आप दूध और खसखस का सेवन सुबह खाली पेट या फिर रात को सोते समय भी कर सकते हैं। खसखस में फाइबर अधिक मात्रा में पाई जाती है जो वेट लॉस करने में भी मदद करती है। इसके साथ ही खसखस से स्ट्रेस भी कम होता है। ऐसे में स्ट्रेस कम होने के बाद आपका वजन अपने आप ही कम हो जाता है।

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो दूध में इन सभी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...