जाने क्यों है विटामिन बी 5 आपके लिए जरूरी?: Vitamin B5 Importance
Vitamin B5 Importance for Health

विटामिन बी5 की कमी से जानिए क्या होता है

शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से विटामिन बी 5 या पैंटोथेनिक एसिड भी एक है। हालांकि, हममें से अधिकांश लोग इसके महत्त्व को जानते नहीं हैं, लेकिन इसकी कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। कई

Vitamin B5 Importance: शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से विटामिन बी 5 या पैंटोथेनिक एसिड भी एक है। हालांकि, हममें से अधिकांश लोग इसके महत्त्व को जानते नहीं हैं, लेकिन इसकी कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। कई बार इसके लक्षण अनिंद्रा, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन के रूप में भी देखने को मिलते हैं। जानते हैं विटामिन बी 5 हमारे लिए क्यों ज़रूरी है-

मेटाबॉलिज्म के लिए

Vitamin B5 Importance
metabolism

विटामिन बी 5 मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। यानी कि यह विटामिन शरीर में भोजन के ब्रेक डाउन करने और उनका इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन बी 5 युक्त आहार जैसे दूध, आलू, ब्रोकली, मूंगफली आदि ज़रूर शामिल करें।

इम्यूनिटी

विटामिन बी 5 हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए ज़रूरी है। यह विटामिन एंटीबैक्टीरियल गुण को प्रदर्शित करता है जिससे यह हमें बैक्टीरियल बीमारियों से भी बचाया है।

immunity
Vitamin B5 Importance for immunity

मुहांसों से मुक्ति

विटामिन बी 5 स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह मुहांसों को दूर करता है। पैंटोथेनिक एसिड युक्त आहार का सेवन करने से चेहरे पर मुहांसे आने की संभावना कम हो जाती है। यह एक्ने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में होने वाली सूजन व एक्ने की वजह से होने वाली अन्य परेशानियों को भी कम कर सकता है।

pimples
pimples

तनाव

अगर आप लंबे समय से तनाव की समस्या से ग्रस्त हैं तो हो सकता है कि इसकी वजह विटामिन बी 5 की कमी हो। इसलिए आपको हर दिन अपने भोजन में विटामिन बी 5 को शामिल करना चाहिए, क्योंकि विटामिन बी 5 दिमाग को शांत करने व तनाव को कम करने में फायदेमंद होता हैं।

Stress
Stress

हार्ट हेल्थ

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी 5 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पैंटोथेनिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट की तरह प्रभाव डालता है जो कि हमें ह्रदय की बीमारियों से बचाता है। यह शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है, ऐसे में विटामिन बी5 युक्त आहार के सेवन से हृदय संबंधी परेशानी को घटा सकते हैं।

heart health
heart health

आप भी ध्यान रखें कि आपकी डाइट में विटामिन बी 5 की पर्याप्त मात्रा शामिल हो।

Leave a comment