Triphala
Triphala

त्रिफला का सेवन करने के फायदे और नुकसान

Triphala Benefits : त्रिफला स्वास्थ्य के लि काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन कुछ स्थितियों में इसके सेवन से परहेज की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं त्रिफला से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान क्या हैं?

Triphala Benefits : त्रिफला के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर नियमित रूप से त्रिफला का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं जैसे- ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, पाचन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह वजन को घटाने से लेकर कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है। साथ ही शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में लाभकारी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से त्रिफला का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन पर भी चमक रलाई जा सकती है। त्रिफला में मौजूद गुणों की चर्चा जितनी की जाए, उतना कम है। आइए जानते हैं त्रिफला का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ और इसके नुकसान क्या हैं?

त्रिफला से सेहत को होने वाले लाभ

कोलेस्ट्रॉल : त्रिफला में ओलिक और लिनोलिक गुण होता है, जो हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकता है। लिनोलिक ऑयल एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

पाचन तंत्र की समस्याएं : पाचन के लिए त्रिफला चूर्ण रेचक के रूप में बहुत अच्छा काम कर सकता है। यह मल त्याग को उत्तेजित करने के लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं या मल त्याग की समस्या वाले लोग रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला पाउडर ले सकते हैं। इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

वजन को करे कम : शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। यह आपके ओवपईटिंग की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही पाचन तंत्र को साफ करने और स्वस्थ पोषण ग्रहण को बढ़ावा देने का कार्य करता है, जिससे पेट की चर्बी को काफी हद तक कम की जा सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट : त्रिफला चूर्ण विटामिन सी से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह बायोफ्लेवोनॉइड्स से भी समृद्ध है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसकी मदद से काफी हद तक संक्रमण के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

शरीर की सूजन करे कम : त्रिफला का नियमित रूप से सेवन करने से यह आंतरिक और बाहरी रूप से होने वाली सूजन की परेशानी को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, त्रिफला में कैंसर रोधी गुण होते हैं और यह रेडियोधर्मी, कीमोप्रोटेक्टिव और एंटीनोप्लास्टिक प्रभाव प्रदर्शित करता है। इससे कई तरह के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद : त्रिफला पाउडर आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जो स्किन को एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की समस्याओं से दूर रख सकता है।

बालों के विकास को बढ़ावा : त्रिफला पाउडर के इस्तेमाल से बालों में होने वाली परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह आपके झड़ते बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

त्रिफला से होने वाले नुकसान

त्रिफला चूर्ण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। यह काफी सुरक्षित उपायों में से एक है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ऊर्जा का प्रवाह नीचे की ओर होता है, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी त्रिफला लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह जड़ी बूटी स्तन के दूध के माध्यम से बच्चे तक पहुंच सकता है, जिससे नुकसान होने की संभावना होती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...