घर पर काजल कैसे बनाएं?
बच्चों की आंखों में होममेड काजल लगाना अधिक हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर काजल बनाने की आसान सी विधि-
Homemade Kajal : भारत में शिशुओं को काजल लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। कई लोग जन्म से लेकर करीब 6 माह तक शिशु की आंखों में काजल लगाते हैं। बच्चों की आंखें काफी सेंसटिव होती है। ऐसे में उनकी आंखों में केमिकलयुक्त काजल लगाने से बचें। अगर आप उनकी आंखों में केमिकल युक्त काजल लगाते हैं, तो इससे उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए उनकी आंखों में होममेड काजल लगाएं। आज हम आपको इस लेख में होममेड काजल लगाने की विधि के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं होममेड काजल लगाने का क्या है तरीका?

नीम का काजल
शिशुओं की आंखों में नीम का काजल लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले रूई की एक मोटी बाती बना लें। इसके बाद थोड़ी सी नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद एक दिए में नीम की कूटी हुई पत्तियां और सरसों तेल डालकर दिये को अच्छी तरह से भर दें। अब इस दिए को एक स्टील की प्लेट में रखें। इसके बाद दिए के आसपास छोटी से कटोरी रखें और इसकी मदद से दिए के ऊपर एक छोटा सा प्लेट लेकर ढक दें।
करीब 2 से 3 घंटे के लिए दिए को जलने दें। जब प्लेट में काला का कार्बन जमा हो जाए, तो इसे निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शुद्ध कपूर और 1 चम्मच घी मिलाकर इसे एक छोटे से डिबिया में भरकर रख दें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर इस काजल को बच्चों की आंखों में लगाएं। आप भी इस काजल को अपनी आंखों में लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा।

बादाम का काजल
नीम के काजल की तरह बादाम का काजल भी घर पर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए 1 बड़ा सा दिया लें। इसमें थोड़ी सी बादाम की कूटी हुई गिरी और सरसों तेल से भर दें। इसके बाद इसमें रुई से बनी हुई बाती डालकर कटोरियों के सपोर्ट्स से ऊपर के हिस्से को प्लेट से ढक दें। कुछ घंटे बाद प्लेट में जमा कार्बन को निकाल लें। इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल और कपूर मिलाएं। इसके बाद इसे एक डिबिया में बंद करके रख दें। जरूरत पड़ने पर आप इसे आंखों में लगाएं। इससे आंखे काफी खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही यह काजल केमिकल फ्री होता है।

आयुर्वेदिक काजल
आयुर्वेदिक काजल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कटोरी लें। इसे जमीन पर उल्टा रख दें। बीच में एक दिया तेल भरकर रख दें। इसके ऊपर प्लेट को उल्टा करके रखें। दिया में कैक्टर ऑयल डालें। अगर आपके पास कैस्टर ऑयल नहीं है, तो आप सरसों का तेल भी डाल सकते हैं। इसके बाद जब काजल का काला रंग तैयार हो जाए, तो इसे निकाल लें। इस इस काले रंग में आप थोड़ा सा हरण, आंवला, मुलेठी, रसौठ को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से महीन पीस लें। अब इस पाउडर को तैयार काले रंग में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें बादाम तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करके इसे छोटी से डिबिया में भरकर रख दें। अब इस काजल को आप अपनी आंखों में लगा सकते हैं।

घर पर तैयार इन काजल से आपके आंखों की रोशनी अच्छी होगी। साथ ही आंखों की परेशानियां भी दूर होंगी। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको आंखों में किसी तरह की समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही आंखों में काजल लगाएं।
