मधुमेह यानि की डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है। अगर समय रहते इसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ये खतरनाक हो सकती है। टाइप 2 डायबिटीज  के मरीजों को हर रोज अपने खान-पान से लेकर दिनचर्या में ख़ास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आपको किसी अस्पताल की मदद भी लेनी पड़ सकती है। आप हमेशा ऐसे स्वास्थ्य सेवाओं के विकल्प को चुन सकते हैं जो आपके उपचार करने वाले डॉक्टर को सूचित रखने के साथ-साथ निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। 

देखा जाए तो कुछ लोग इतने लापरवाह हो जाते हैं कि वो डायबिटीज के लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के हाथों और पैरों में झुनझुनी, पेशाब आना, खाने को लेकर परेशानी हो सकती है। आज हम आपको इस लेकर के जरिये डायबिटीज के कुछ ऐसे विश्वसनीय अस्पतालों के बारे में बताएंगे जहां आप औपचारिकता के साथ अपना इलाज शुरू कर सकते हैं।

देश में विश्वसनीय डायबिटीज के अस्पताल– हमारे देश में कई बीमारियों का इलाज संभव है। क्योंकि यहां कई अस्पताल हैं और ऐसे डॉक्टर्स हैं जो ट्रीटमेंट करते हैं। उन्हीं में से एक हैं डायबिटीज के अस्पताल भी।

1.दिल्ली एम्स– दिल्ली एम्स भारत में डायबिटीज के लिए बेस्ट अस्पताल में से एक है। यहां एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और चिकित्सा उपकरणों की योग्य टीम मौजूद है।

•पता- श्री औरोबिंदो मार्ग, अंसारी नगर, अंसारी नगर ईष्ट, नई दिल्ली, दिल्ली-110029

2.एमवी हॉस्पिटल फॉर डायबिटीज– डायबिटीज के इलाज के लिए ये अस्पताल चेन्नई में स्थित है। अच्छी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, मेडिकल स्टाफ और गुणवत्ता उपचार की वजह से इसकी एक अलग पहचान है।

•नंबर-4, डब्लू माधा चर्च, पनैमाराथोत्ति, पुदुन्मनैकुप्पम, रायपुरम, चेन्नई, तमिलनाडू- 600013

3.डॉक्टर मोहन डायबिटीज स्पेशलिटी सेंटर– ये अस्पताल चेन्नई में स्थित है। अच्छे इलाज, अच्छे डॉक्टर और कम कीमत की वजह से देश में ये अस्पताल में मशहूर है।

•पता- 22, 2nd एवेन्यू, ब्लॉक वाई, अन्ना नगर, टीबीआर टावर, चेन्नई तमिलनाडु- 600040

4. ब्रीच कैंडी अस्पताल– मुंबई में स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल को बेहतर उपकरण और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। 

•पता- 60 ए, भूलाभाई देसाई मार्ग, ब्रीच कैंडी, कुम्बुला हील, मुम्बई, महाराष्ट्र-400026

5.इंद्रप्रस्थ अपोलो-ये अस्पताल  दिल्ली में स्थित है। जो डायबिटीज के उपचार के लिए विश्वसनीय नामों में से एक है। 

•पता- इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मथुरा रोड, नई दिल्ली, दिल्ली- 110076

6.हिंदुजा अस्पताल– ये अस्पताल मुंबई में स्थित है। यह भारत में डायबिटीज के उपचार के लिए सम्मानित अस्पतालों में से एक है। 

•पता- 8-12, एसवीएस रोड, महिम वेस्ट, महिम, मुंबई, महाराष्ट्र-400016

7.मेदांता-द मेडिसिटी– दिल्ली में स्थित मेदांता भारत में डायबिटीज के उपचार के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। 

•पता- सीएच भक्तावर सिंह रोड, ओलम्पस के पास, मेडीसिटी, इस्लामपुर कॉलोनी, सेक्टर 38, गुरुग्राम, हरियाणा- 122001

8.पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च– चंडीगढ़ में स्थित PGIMER डायबिटीज के इलाज के लिए काफी समानित अस्पतालों में से एक है।

•पता- मध्य मार्ग, सेक्टर 12, चंडीगढ़-160012

9. डॉक्टर ए रामचंद्रन डायबिटीज अस्पताल– ये अस्पताल चेन्नई में स्थित है। इतना ही नहीं ये  डायबिटीज के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है।

•पता- नंबर-110, अन्ना सलाई, गुइंद्य, अपोजिट आईटीसी ग्रैंड चोला होटल, चेन्नई, तमिलनाडु- 600032

10.अगाडा अस्पताल– चेन्नई में स्थित इस अस्पताल में डायबिटीज का बेहतर इलाज किया जाता है।

•पता- अगाडा अस्पताल, नम्बर-8, डॉ. नैयर रोड, वाणी महल के पास, टी. नगर, चेन्नई, तमिलनाडु- 600017

डायबिटीज के देश के ऐसे अस्पताल हैं जहां बेहतर इलाज किया जाता है। और ये अस्पताल अपनी गुणवत्ता, अपनी योग्यता और अच्छे डॉक्टर के साथ अच्छे इलाज के लिए देश भर में प्रसिद्ध हैं। जहां आप बेफिक्री के साथ इलाज करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

प्रिबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स आप के स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है

महिलाओं में हार्ट अटैक की समस्या