मेरे पति एक सोशल ड्रिंकर हैं। वे दोस्तों के बीच कभी-कभी ड्रिंक करते हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हो रही है। साथ ही अपच की भी समस्या है। डॉक्टर ने बताया है कि उन्हें फैटी लिवर का टेस्ट कराना चाहिए। फैटी लिवर क्या होता है और इसके क्या लक्षण होते हैं? तब से मुझे उनकी बहुत चिंता हो गई है। क्या यह काफी गंभीर और खतरनाक होता है?
— सरिता लांबा, नई दिल्ली

फैटी लिवर का अर्थ है लिवर पर फैट का जम जाना। आमतौर पर नॉर्मल लिवर पर कोई खास फैट नहीं होता है। लिवर पर फैट जमने से लंबे समय के बाद लिवर के क्षतिग्रस्त होने की समस्या हो सकती है। दुर्भाग्य से इसके लक्षण काफी देरी से नजर आते हैं जबकि शुरूआत में इसके कोई सक्षण नहीं दिखते है। फैटी लिवर का टेस्ट कराना वाकई जरूरी है। इस समस्या को समय से पहचानने का एकमात्र तरीका है- स्क्रीनिंग। समय पर इलाज शुरू हो जाए तो यह आसानी से ठीक हो सकता है।

ये भी पढ़े:-

मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, इन्हें साफ करने के लिए मैं क्या करूं?

आटा गूंथती हूं तो कलाइयों में दर्द होता है। यह क्या समस्या है?

कुछ भी करते वक्त मेरी सांस अटकती है और छाती में दर्द होता है। क्या मुझे दिल की बीमारी है?

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो  कर सकती हैं।