मैं गंभीर बैकपेन (रीढ़ की हड्डी में दर्द) की समस्या से पीडि़त हूं। जब मैं तात्कालिक राहत के लिए एक स्थानीय चिकित्सक के पास गया तो उन्होंने मुझे एमआरआई और सर्जरी की जरूरत बताई। क्या मुझे डिस्क बढऩे की समस्या है। मैं चिंतित हूं। क्या मुझे सर्जरी ही करानी होगी? क्या कोई अन्य विकल्प नहीं है?
– राधिका रमण नैनीताल
इसकी वजह डिस्क बढऩे जैसी मैकेनिकल या संक्रमण – ट्यूमर जैसी नॉन मैकेनिकल समस्या हो सकती हैं। डिस्क बढऩे की स्थिति में तेज दर्द ही अकेला लक्षण नहीं है, बल्कि पैरों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी या पैरों का सुन्न होना ज्यादा अहम हैं। दर्द के दौरान दैनिक गतिविधियों को पूरा करने की क्षमता में कमी भी बड़ा लक्षण हो सकता है। आमतौर पर जीवनशैली में सुधार और रीढ़ से जुड़े नियमित व्यायाम से लोगों को लंबे समय के लिए राहत मिल सकती है। बैकपेन की समस्या से पीडि़त सिर्फ 10 फीसदी लोगों को सर्जरी की जरूरत होती है।
यह भी जानें-
मेनोपॉज़ के दौरान अनियमतताओं से परेशान हूं, कौन सी जॉच कराऊं?
