मेरे घुटने में चलते-फिरते वक्त दर्द रहता है। क्या सर्जरी कराए बिना घुटने के दर्द से निजात पाई जा सकती है, क्योंकि मैं सर्जरी से घबराती हूं?
— श्रीमाला, देहरादून

कुछ मामले में संभव है कि नी सपोर्ट ब्रेसेज पहनने एवं हीट थेरेपी कराने से घुटने के दर्द पर काबू पाया जा सकता है। अगर ऑस्टियोआर्थराइटिस का स्तर कम है तो ये उपाय दर्द से निजात दिलाने में मददगार हो सकते हैं और भविष्य में होने वाले नुकसान की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। लेकिन अगर घुटने के जोड़ काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुके हों तो मरीज की जिंदगी बहुत कठिन हो जाती है और उन्हें बैठने, खड़े रहने, चलने-फिरने और यहां तक कि वाशरूम तक जाने में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में आखिरी उपाय के रूप में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी ही बचती है जिसके बगैर राहत पाना संभव नहीं है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अब अधिक विश्वसनीय उपाय है जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। आजकल तो ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीडि़त शुरुआती चरण के मरीज भी अपना जीवन आसान और गतिशील बनाए रखने के लिए इस सर्जरी का सहारा ले रहे हैं।

ये भी पढ़े-

मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, इन्हें साफ करने के लिए मैं क्या करूं?

मेरे पति कभी-कभी ड्रिंक करते हैं, अब उन्हें पेटदर्द और अपच है, यह क्या समस्या है?

आटा गूंथती हूं तो कलाइयों में दर्द होता है। यह क्या समस्या है?

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।