मेरी उम्र 26 साल है और ऑस्टियोपोरोसिस का मेरा पारिवारिक इतिहास है। क्या ऐसे कोई उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर मैं भविष्य में हड्डियों की कमजोरी के खतरे से बच सकती हूं।
– भव्या सिंह, पटना
 
 
दस ऐसी बीमारियां हैं जिनमे पारिवारिक इतिहास काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे परिवार के सदस्यों को यह समस्या होने का खतरा रहता है। इसकी वजह एक समान छोटे फ्रेम और हड्यिों की संरचना हो सकती है अथवा अन्य कई वजहें भी हो सकती हैं जिन्हें अब तक स्पष्ट नहीं किया जा सका है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि जितनी जल्दी हो सके बचाव के उपाय अपनाएं। जिनमें नियमित व्यायाम, आदर्श लंबाई और वजन रखना, संतुलित आहार लेना, जिसमें पर्याप्त मात्रा में दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद शामिल हों, सुबह के समय कुछ देर धूप के संपर्क में रहना और अल्कोहल व धूम्रपान से पूरी तरह दूर रहना शामिल है। सबसे जरूरी है की आप हर रोज़ 15 से 20 मिनट सुबह 7 से 8 तक मोॄनग वॉक वहां करें जहां सूरज की रौशनी आप पर सीधा पड़ती हो। इससे आपके बॉडी को विटामिन डी मिलेगा जो आपके हडियों को मजबूत करने में सक्षम होगा।