धुंध से खुद को सुरक्षित रखने का क्या है तरीका?: Winter Smog Protection
Winter Smog Protection

धुंध से बचने के आसान तरीके, यहाँ जानिए

आज हम आपको इस लेख में धुंध में खुद को कैसे रखें सुरक्षित के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं धुंध में सुरक्षित रहने के उपाय?

Winter Smog Protection: ठंड बढ़ने पर धुंध भी काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। धुंध, कोहरा और प्रदूषण का मिश्रण होता है, जो स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित तक सकता है। खासतौर पर धुंध की समस्या से फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों में सांस न लेना, निमोनिया की परेशानी बढ़ना, श्वसन नली का सिकुड़ना जैसी परेशानी हो सकता है। धुंध बढ़ने पर अस्थमा रोगियों को अधिक परेशानी होती है। ऐसे में धुंध में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको इस लेख में धुंध में खुद को कैसे रखें सुरक्षित के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं धुंध में सुरक्षित रहने के उपाय?

Winter Smog Protection: गर्म पानी का करें सेवन

Winter Smog Protection
Drink Warm Water

सर्दियों में अधिकतर लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं। ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में कई अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको थोड़े-थोड़े समय पर गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही धुंध की वजह से होने वाली परेशानी कम होगी।

धूम्रपान का न करें सेवन

 Smog Protection Tips
Don’t Smoke

धुंध बढ़ने पर अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइट‍िस, गले में संक्रमण जैसे कई अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में धुंध बढ़ने पर सिगरेट या फिर अन्य धूम्रपान का सेवन न करें। इस तरह की चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए हर एक स्थिति में घातक हो सकती हैं। धूम्रपान का अधिक सेवन करने से सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही आपके फेफड़े भी बुरी तरह से डैमेज हो सकते हैं। 

मास्‍क लगाना न भूलें

Tips for Smog Protection
Don’t forget to wear a mask

धुंध बढ़न पर घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। मास्क पहनने से न सिर्फ आप स्मॉग से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि यह कोविड-19 महामारी से भी आपको सुरक्षित रख सकता है। मास्क पहनने के बाद इसे जरूर साफ करें। वहीं, अगर आप यू एंड थ्रॉ मास्क पहन रहे हैं, तो घर के अंदर आने के बाद इसका दोबारा इस्तेमाल न करें। 

आग न जलाएं

Winter Smog Protection
Don’t Light a Fire

अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए आग चलाते हैं। आग से निकलने वाला धुआं भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर इस बढ़ते धुंध में लकड़ी जलाना स्वास्थ्य के साथ-साथ वातावरण को भी नुकसान पहुंचाने के समान है। 

धुंध बढ़ने पर सेहत को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सांस लेने से जुड़ी परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।