हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत होने के लिए एक बैलेंस व हेल्दी चीजों की जरूरत होती है। आप यह बैलेंस अपनी डाइट, एक्सरसाइज आदि द्वारा बना सकते हैं। इम्यून सिस्टम आप के शरीर का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग होता है। इसलिए आप की सबसे पहली प्राथमिकता इसका ध्यान रखना होनी चाहिए। यदि आप अपने कामों में फंस कर अपने शरीर को भूल रहे हैं तो एक दिन आप अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल खो देंगे।

पर्याप्त पोषण लें : कुछ पोषक तत्त्व ऐसे होते हैं जो आप के शरीर को उसके आंतरिक फंक्शन करने के लिए चाहिए होते हैं लेकिन यदि आप कुछ ऐसी चीजें नहीं खाएंगे जिससे आप को वह पोषण मिलता है तो हो सकता है आप का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाए। अतः यह ध्यान रखें कि आप वह फल व सब्जियां जरूर खाएं जिनसे आप को विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन आदि पर्याप्त रूप से मिले। 

कुछ देर धूप में बैठें : धूप में बैठने से आप को विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी से आप के शरीर में कुछ ऐसी एंटी बॉडीज बनती हैं जो आप के शरीर में मौजूद जर्म्स व बीमारियों से लड़ते हैं। अतः आप को कुछ समय धूप भी लेनी चाहिए ताकि आप का इम्यून सिस्टम बना रहे और आप बीमारियों से बचे रहें। 

ओम् का जाप करें : यदि आप हर समय चिंतित रहते हैं और आप का स्ट्रेस लेवल बहुत बढ़ जाता है तो आप को हर रोज सुबह कुछ देर के लिए ओम् का जाप करना चाहिए। इससे आप के दिमाग से चिंता व परेशानी दूर होगी और आप नेगेटिव ऊर्जा से बचे रहेंगे। चिंता कम होने से आप के इम्यून सिस्टम की स्ट्रेस भी कम होगी। अतः कुछ समय के लिए ओम् का जाप प्रतिदिन करें। 

हल्दी ट्राई करें : हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आप को बीमारियों से बचाते हैं। इसके साथ साथ हल्दी में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं जो आप को कैंसर होने के रिस्क से बचाते हैं। इसके अलावा जोड़ों का दर्द आदि को कुछ राहत देने में भी हल्दी बहुत उपयोगी होती है। अतः अपनी सब्जी या दूध में हल्दी का प्रयोग जरूर करें।

गर्म पानी से नहाएं : कभी कभार एक गर्म पानी का स्नान हमारे सारे शरीर को रिलैक्स कर देता है खास कर तब जब हम बहुत ज्यादा थके होते हैं। इस स्नान से हमारी स्ट्रेस भी कम होती है और नहाने के तुरन्त बाद हमें बहुत अच्छी नींद आती है। नींद हमारी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः कभी कभार यह तरीका जरूर अपनाए।

ज्यादा सब्जियां खाएं : सब्जियों से हमें बहुत से पोषण जैसे विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन व मिनरल आदि मिलते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। अतः हमें हरी व पत्तेदार सब्जियां अधिक से अधिक खानी चाहिए। 

मशरूम खाएं : विभिन्न तरह की मशरूम खाने से भी आप की इम्यून सेल्स बनती हैं जिनसे आप के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनने में मदद मिलती है। मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के अंदर के रेडिकल्स से लड़ते हैं व आप को बीमारियों से बचाते हैं। 

कुछ हर्बल चीजों का प्रयोग करें : यदि आप हर्बल रेमेडीज का प्रयोग करेंगे तो वह आप के लिए एक इम्यूनिटी बूस्टर का काम करेंगी। आप एक हर्बल चाय का प्रयोग कर सकते हैं जिसे पीने से न केवल आपका शरीर रिलैक्स होगा बल्कि आप को स्ट्रेस व परेशानी से भी राहत मिलेगी।

लहसुन व अदरक का प्रयोग करें : लहसुन व अदरक के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो आप के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसलिए आप को लहसुन व अदरक का प्रयोग अपनी सब्जी में अवश्य ही करना चाहिए। यह आप की सब्जी को स्वादिष्ट भी बनाते हैं और आप की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। 

एक्टिव रहें : आप को एक्सरसाइज करने के साथ साथ पूरा दिन कुछ न कुछ करते रहना चाहिए ताकि आपका शरीर जाम न हो। कोशिश करें कि आप हर समय कुछ न कुछ काम में लगे रह कर स्वयं की गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ाएं। जिससे आप का इम्यून सिस्टम भी बना रहे। 

यह भी पढ़ें-

तबाता वर्क आउट कर के बनें फिट

सही वेट लॉस प्लान क्या है,कुछ जरूरी बातें