किसी पब्लिक प्लेस में या हमारे आस पास कोई बैठा हो तो हमें यह गैस बाहर निकलते समय थोड़ी शर्म महसूस होती है। जिस की वजह से हम उसे अपने अंदर ही रख लेते हैं परन्तु हमें इस गैस को अवश्य बाहर निकालना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण। 

यह पेट दर्द को कम करता है

 जब भी प्रेशर इकठ्ठा होता है तो जाहिर सी बात होती है कि वह आप के पेट में ही इकठ्ठी होती है। इस वजह से आप का पेट थोड़ा सा फूल जाता है और हो सकता है उसमे थोड़ा बहुत दर्द भी होने लगे। गैस को बाहर निकालने से आप को इस स्थिति से तुरन्त आराम मिल सकता है। इसलिए इसे अपने अंदर इकठ्ठा न करके रखें वरना आप को और भी अधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है। 

यह फूले हुए पेट से राहत दिलाता है 

 पेट अक्सर गैस व पानी के कारण फूल जाता है और ऐसा तब होता है जब आप ढेर सारा खाना एक साथ खा लेते हैं और उसे पचने का समय नहीं देते हैं। इससे न केवल आप का पेट फूलता है बल्कि आप का पेट दर्द करना भी शुरू कर देता है। इसलिए इस गैस को बाहर निकाल देने से आप का पेट वापिस पहले जैसी शेप में आ जाता है। और आप को ब्लोटिंग से राहत मिलती है। 

यह एलर्जी के संकेत हैं 

यदि आप को किसी एक या दो खाद्य पदार्थों से एलर्जी होगी तो आप को अधिक गैस बनेगी। यदि किसी एक प्रकार का खाना खाने से आप को अधिक फार्ट आते हैं तो आप को समझ जाना चाहिए कि आप को उस चीज से एलर्जी है और अब आप को उस चीज का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

यह आप को बीमारियों से बचाता है 

यदि आप के पेट के अंदर की गैस समय से ही बाहर निकल जाती है तो उसके कारण होने वाली बीमारियों से आप स्वयं को बचा सकते हैं। जब भी हम गैस बाहर निकलते हैं तो उसमे से हाइड्रोजन सल्फाइड निकलती है। यदि आप इस गैस को अपने शरीर से बाहर नहीं निकालते हैं तो वह आप के पेट मे बहुत अधिक मात्रा मे इकट्ठी हो जाती है और आप की सेल्स को भी डेमेज कर सकती है। जिस वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। 

 स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंदाजा 

 यदि आप के फार्ट से बहुत गंदी बदबू आती है, वह ज्यादा जल्दी जल्दी बाहर निकलते हैं, और आप को इस समय दर्द होता है तो इसका अर्थ है कि आप का पेट ढंग से काम नहीं कर रहा है। इससे आप को गैस की समस्या आदि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें

मुंह के फैट को कम करने के लिए कुछ टिप्स