मेरी उम्र 36 साल है और मुझे टाइप 2 मधुमेह है। मुझे सातवें महीने में डिलीवरी हुई और महीने बाद बच्चे की मौत हो गई। दोबारा गर्भधारण करने से डर लगता है कि कहीं पहले वाली स्थिति न हो। क्या मुझे मधुमेह के बावजूद गर्भधारण करना चाहिए। गर्भधारण से पूर्व एचबीए1सी होना चाहिए? मुझे क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
— सीमा मलिक, इलाहाबाद
 
मधुमेह का मतलब यह कतई नहीं है कि आप बच्चे की मां नहीं बन सकती लेकिन निश्चित रूप से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने पास सही तरीके से काम करने वाला ग्लूकोमीटर रखना होगा, इसका इस्तेमाल करना सीखना होगा। गर्भावस्था के दौरान टारगेटेड ब्लड ग्लूकोज 70 से 140 के बीच होना चाहिए तथा खाना खाने के एक घंटे बाद इसकी अधिकतम सीमा 140 होनी चाहिए। गर्भावस्था के पहले तीन महीने के दौरान एचबीए 1सी स्तर 6.1 प्रतिशत से कम होना चाहिए और दिन में चार बार रक्त शुगर की जांच करनी चाहिए। साथ ही साथ खाना खाने के एक घंटे बाद पोस्ट प्रांडियल ग्लूकोज एवं मध्य रात्रि ग्लूकोज के स्तर की भी जांच करनी चाहिए ताकि हाइपोग्लासेमिया का भी पता चल सके। अपनी मधुमेह प्रबंधन योजना बदले।