मेरी उम्र 29 साल है और मैं पहली बार गर्भवती हूं। कृपया बताएं गर्भवती महिला को क्या-क्या खाना चहिये और क्या नहीं?
– सुमन सिन्हा, भोपाल 
 
इस दौरान घर पर बना संतुलित आहार ही सर्वोत्तम होता है। आहार में विटामिन व मिनरल्स की समुचित मात्रा होना आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान तैलीय, मसालेदार और खट्टा खाने से परहेज करना चाहिए। बाहर का खाना और जूस भी नहीं लेना चाहिए। अगर आपको जूस पीना ही है तो घर पर बनाया जूस पिएं। पिज्जा, बर्गर जैसे फूड्स से बचना चाहिए। पानीपूरी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमें पता नहीं होता कि उसका पानी कैसे बना है? अगर हो सके तो घर का बना ही खाना चाहिए। हमारे समाज में एक मिथ है कि अचार खाना चाहिए। अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है, तो मिर्च और अचार नहीं खाना चाहिए।
 
 ये भी पढ़ें-